Tag Archives: Rajnath Singh

Union Home Minister Rajnath Singh. (File Photo: IANS)

राजनाथ सिंह एक दिवसीय दौरे 2 को लखनऊ पहुंचेंगे

लखनऊ, 26 नवंबर। केंद्रीय गृहमंत्री एवं लखनऊ के सांसद राजनाथ सिंह एक दिवसीय दौरे पर आगामी दो दिसंबर को लखनऊ पहुंचेंगे। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) महानगर अध्यक्ष मुकेश शर्मा ने बताया कि गृहमंत्री दो दिसंबर को लखनऊ हवाईअड्डे से दोपहर 12:10 बजे गोमतीनगर रेलवे स्टेशन पर विकास कार्यो की योजनाओं…

Rajnath Singh

भोजपुरी को आठवीं अनुसूची में शामिल करने को लेकर सरकार गंभीर : राजनाथ

लखनऊ , 12 नवम्बर| केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने शनिवार को कहा कि भोजपुरी भाषा को आठवीं अनुसूची में शामिल कराने को लेकर केंद्र सरकार भी संजीदा है। उन्होंने कहा कि इसे प्रधानमंत्री ने भी अपनी सैद्धांतिक सहमति दे दी है। राजनाथ ने शनिवार को राजधानी स्थित शकुंतला मिश्रा राष्ट्रीय…

Rajnath Singh

राजनाथ सिंह ने जम्मू एवं कश्मीर में हालात की समीक्षा की

नई दिल्ली, 1 नवंबर | केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने मंगलवार को जम्मू एवं कश्मीर और पाकिस्तान से लगी सीमा की स्थिति की समीक्षा की। गृह मंत्रालय के प्रवक्ता के. एस. धतवालिया ने आईएएनएस से कहा, “एक उच्चस्तरीय बैठक में जम्मू एवं कश्मीर की स्थिति तथा पाकिस्तान सीमा पर बने…

राजनाथ सिंह ने जेएनयू मामले में रिपोर्ट मांगी

नई दिल्ली, 20 अक्टूबर | जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) के एक लापता छात्र को लेकर हो रहे विरोध प्रदर्शन के बीच केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने गुरुवार को दिल्ली के पुलिस से रिपोर्ट तलब की। गृह मंत्रालय के अनुसार, राजनाथ ने दिल्ली पुलिस के आयुक्त आलोक कुमार वर्मा से…

Union Home Minister Rajnath Singh

आतंकियों पर कार्रवाई में पाकिस्तान की मदद को तैयार : राजनाथ

चंडीगढ़, 17 अक्टूबर  | केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने सोमवार को यहां कहा कि पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर सहित पूरे पाकिस्तान में आतंकवादियों के खिलाफ कार्रवाई करने में पाकिस्तान की मदद के लिए भारत तैयार है। यहां एक क्षेत्रीय संपादकों के सम्मेलन को संबोधित करते हुए राजनाथ ने कहा…

Rajnath Singh

‘राष्ट्रीय संस्कृति महोत्सव-2016’ : पहले दिन 400 कलाकारों ने किया

नई दिल्ली, 16 अक्टूबर | केंद्रीय संस्कृति मंत्रालय द्वारा आयोजित 10 दिवसीय संस्कृति महोत्सव रविवार को यहां शुरू हो गया। महोत्सव का उद्घाटन केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने किया। यहां इंदिरा गांधी राष्ट्रीय कला केंद्र (आईजीएनसी) में शुरू हुए 10 दिवसीय विविध सांस्कृतिक उत्सव ‘राष्ट्रीय संस्कृति महोत्सव-2016’ में पहले दिन…

वाराणसी भगदड़ में 24 की मौत, जांच के आदेश

वाराणसी, 15 अक्टूबर | उत्तर प्रदेश में वाराणसी के राजघाट पुल पर जयगुरुदेव के अनुयायियों की भीड़ में शनिवार को भगदड़ मच गई जिससे 24 लोगों की मौत हो गई और 60 घायल हो गए। मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने घटना की मजिस्ट्रेट जांच के आदेश दिए हैं, और मृतकों के…

कुछ देशों के लिए आतंकवाद राष्ट्र नीति : राजनाथ

नई दिल्ली, 14 अक्टूबर | केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने शुक्रवार को कहा कि कुछ देश आतंकवाद का इस्तेमाल राष्ट्र नीति के तौर पर कर रहे हैं। ऐसे देशों के खिलाफ दुनिया को एकजुट होना चाहिए। राष्ट्रीय राजधानी में ऑल इंडिया क्रिश्चियन काउंसिल (एआईसीसी) की बैठक में राजनाथ ने कहा,…

सुरक्षा बल के जवान मुस्तैदी के साथ सरहद की हिफाजत में जुटे हैं : राजनाथ

जयपुर, 8 अक्टूबर (जस)। केन्द्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने शनिवार को राजस्थान के बाड़मेर में मुनाबाव सीमा चौकी पर जवानाें से मुलाकात के बाद पत्रकाराें से बात करते हुए कहा कि सरहद पर सीमा सुरक्षा बल मुस्तैद है और जवान मुस्तैदी के साथ सरहद की हिफाजत में जुटे है। राजनाथ…

राजनाथ ने भारत–पाक सीमा को सील करने के संबंध में बैठक की

जैसलमेर, 07 अक्टूबर (जस)। केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने जैसलमेर, राजस्थान में भारत–पाक सीमा को सील करने के संबंध में शुक्रवार को एक बैठक की अध्यक्षता की। बैठक में राजस्थान, पंजाब, गुजरात और जम्मू-कश्मीर के मुख्य मंत्रियों/गृह मंत्रियों ने हिस्सा लिय़ा। बैठक का उद्घाटन करते राजनाथ सिंह ने कहा कि पाकिस्तान…

Union Home Minister Rajnath Singh. (File Photo: IANS)

आतंकवादियों को मुंहतोड़ जवाब दे रहे जवान : राजनाथ सिंह

लेह, 3 अक्टूबर | केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने सोमवार को कहा कि भारतीय सेना आतंकवादियों के साथ-साथ नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर संघर्ष विराम के उल्लंघन का मुंहतोड़ जवाब दे रही है। राजनाथ जम्मू एवं कश्मीर के बारामूला में सुरक्षा बलों के शिविर पर रविवार रात हुए हमले और…

राजनाथ ने राष्ट्रीय सुरक्षा की समीक्षा की, हाई अलर्ट के निर्देश

नई दिल्ली, 30 सितम्बर | केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने शुक्रवार को पाकिस्तान की सीमा से सटे पंजाब और जम्मू एवं कश्मीर जैसे राज्यों सहित देश में सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की और केंद्रीय सुरक्षा संगठनों को हाई अलर्ट पर रहने के निर्देश दिए। राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल,…

राजनाथ सीआईएसएफ, एनएसजी प्रमुखों से मिले

नई दिल्ली, 30 सितंबर | केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने शुक्रवार को राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड (एनएसजी) और केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षाबल (सीआईएसएफ) सहित महत्वपूर्ण केंद्रीय सुरक्षाबलों के प्रमुखों के साथ अलग-अलग बैठकें की। आधिकारिक सूत्रों के अनुसार, ये सामान्य बैठकें थीं, लेकिन भारतीय सेना द्वारा नियंत्रण रेखा (एलओसी) के पार…

Rajnath Singh on Kashmiri

केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह का अमेरिका, रूस दौरा स्थगित

नई दिल्ली, 18 सितम्बर | केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने जम्मू एवं कश्मीर में मौजूदा अशांत स्थिति के मद्देनजर रविवार को अपना अमेरिका और रूस का दौरा स्थगित कर दिया। उन्होंने आज सुबह उरी में आतंकवादी हमले के बाद अधिकारियों से राज्य में स्थिति पर करीबी नजर बनाए रखने…

राजनाथ ने चंडीगढ़ में इंफोसिस-रेड क्रॉस सराय की आधारशिला रखी

चंडीगढ़, 10 सितंबर (जस)। केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने शुक्रवार को संघ-शासित प्रदेश चंडीगढ़ में स्नातकोत्तर आयुर्विज्ञान चिकित्सा शिक्षा अनुसंधान संस्थान (पीजीआईएमईआर) में इंफोसिस-रेड क्रॉस सराय की आधारशिला रखी। चंडीगढ़ प्रशासन के अधिकारियों, पीजीआई प्रशासन के प्रतिनिधियों एवं इंफोसिस लिमिटेड के अधिकारियों ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया। इस…

मुंबई हमले के बाद तटीय सुरक्षा के महत्व का पता चला : राजनाथ

पणजी, 9 सितम्बर | केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने शुक्रवार को यहां कहा कि साल 2008 में मुंबई में हुए आतंकी हमले के बाद तटीय सुरक्षा के महत्व का पता चला। सिंह भारतीय तटरक्षक द्वारा गश्ती पोत आईसीजीएस सारथी को सेवा में शामिल किए जाने के लिए आयोजित एक कार्यक्रम…

अलगाववादियों का आचरण कश्मीरियत के विपरीत

श्रीनगर, 5 सितंबर | केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने सोमवार को सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों से मिलने से इनकार करने पर अलगाववादियों की आलोचना की और कहा कि अलगाववादियों ने कश्मीरियत का परिचय नहीं दिया। राजनाथ ने यह भी स्पष्ट किया कि सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल के साथ दो दिवसीय दौरे पर…

सांसदों की निजी तौर पर अलगाववादियों से मुलाकात : राजनाथ

श्रीनगर, 5 सितम्बर | केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने सोमवार को कहा कि कुछ सांसद निजी तौर पर अलगाववादियों से मुलाकात करने गए थे। उनकी यह पहल राज्य में शांति बहाली के प्रयास के तहत कश्मीर दौरे पर एक सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल के हिस्से के रूप में नहीं थी। राजनाथ…

सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल से मिलने से अलगावादियों ने किया इनकार

श्रीनगर, 4 सितम्बर | कश्मीर घाटी में शांति बहाली के उद्देश्य से समाज के विभिन्न वर्गो से बातचीत करने रविवार को यहां पहुंचे प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात करने के मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती के आमंत्रण को अलगाववादी नेताओं ने ठुकरा दिया है। अलगाववादी नेताओं ने संयुक्त रूप से एक वक्तव्य जारी कर…

कश्मीर जाने वाले दल का नेतृत्व करेंगे राजनाथ, घाटी से कर्फ्यू हटा

श्रीनगर/नई दिल्ली, 29 अगस्त | केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह के नेतृत्व में सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल चार सितंबर को श्रीनगर जाएगा। एक अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी। इस बीच, 51 दिन के बाद घाटी के अधिकतर हिस्सों से कर्फ्यू हटा लिया गया है। एक पुलिस अधिकारी ने आईएएनएस को बताया,…