gusty winds

उत्तर प्रदेश, राजस्थान में धूल भरी आँधी, पूर्वी राज्यों में बिजली गिरने की संभावना 

मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार 26 अप्रैल को  उत्तर प्रदेश, पूर्वी राजस्थान, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, असम और मेघालय में 30-40 किमी प्रति घंटे की गति सेआंधी / धूल भरी आँधी के साथ तेज हवाएँ चलने की संभावना है।

पूर्व के राज्यों  पश्चिम बंगाल , सिक्किम, असम , मेघालय और उप-हिमालयी क्षेत्रों में धूल भरी आँधी के कारण अलग-अलग स्थानों पर बिजली गिरने की संभावना है।

हिंद महासागर और दक्षिण के मध्य भागों से सटे, बंगाल की खाड़ी, दक्षिण अंडमान सागर के ऊपर आंशिक रूप से मौसम खराब रहेगा और 65 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने का अनुमान है।

मछुआरों को समंदर में मछली पकड़ने के लिए न जाने की सलाह दी गई है।

पश्चिम मध्य प्रदेश, विदर्भ के कुछ हिस्सों, दक्षिण राजस्थान, दक्षिण उत्तर प्रदेश के भीतरी भागों में हीट वेव चलने की पुख्ता संभावना है।

ओडिशा, उत्तर मध्य महाराष्ट्र, मराठवाड़ा, गुजरात राज्य और पूर्वी मध्य प्रदेश में भी गर्मी का असर तीव्र रहेगा।

राष्ट्रीय राजधानी में गुरूवार को मौसम का सबसे गर्म दिन दर्ज किया गया। यहां तापमान 43. 2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।