जहाज INS सुमेधा

भारतीय नौसेना का जहाज INS सुमेधा अबू धाबी पहुंचा

NAVDEX 23 नौसेना रक्षा प्रदर्शनी और IDEX 23 अंतर्राष्ट्रीय रक्षा प्रदर्शनी में भाग लेने के लिए भारतीय नौसेना का जहाज सुमेधा 21 फरवरी,2023 को अबू धाबी, संयुक्त अरब अमीरात पहुंचा।
रक्षा मंत्रालय के मुताबिक, प्रदर्शनी शुक्रवार तक चलेगी। दो प्रमुख क्षेत्रीय नौसेना और रक्षा प्रदर्शनियों में जहाज की भागीदारी भारत के स्वदेशी जहाज निर्माण की ताकत और आत्म निर्भर भारत की दूरदर्शिता को उजागर करेगी।
जहाज INS सुमेधा को 2014 में भारतीय नौसेना में स्वदेश निर्मित सरयू श्रेणी के नौसेना अपतटीय गश्ती पोत के तीसरे जहाज के रूप में कमीशन किया गया था। जहाज में हथियारों और सेंसर का एक प्रभावशाली शस्त्रागार है।