भारी बारिश

भारी बारिश हो सकती है आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, ओडिशा, बंगाल और पूर्वोत्तर में 

भारी बारिश हो सकती है आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, ओडिशा, पश्चिम बंगाल और पूर्वोत्तर राज्यों में । मौसम विभाग ने यह चेतावनी जारी करते हुए कहा है कि भारी से अत्यधिक भारी बारिश (115.6-204.4 मिमी / दिन) हो सकती है।

23 अक्टूबर, 2020 को असम और मेघालय में अलग-अलग स्थानों पर भारी से अत्यधिक भारी बारिश (204.4 मिमी / दिन से अधिक) होने की संभावना है।

अगले 3-4 दिनों के दौरान झारखंड, मध्य प्रदेश और गुजरात राज्य के शेष हिस्सों , दक्षिण छत्तीसगढ़ के कुछ हिस्सों, ओडिशा और उत्तर महाराष्ट्र के कुछ हिस्सों से दक्षिण-मानसून के वापस होने की मजबूत परिस्थितियां बन रही है।

हवा की चेतावनी

22 और 23 अक्टूबर को बंगाल की उत्तरी खाड़ी और आसपास की केंद्रीय खाड़ी में  45-55 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से लेकर 65 किमी प्रति घंटे की रफ्तार तक हवा चल सकती है।

23 और 24 अक्टूबर को की शाम को साथ बंगाल की उत्तरी खाड़ी में 70 वीं किमी प्रति घंटे की रफ्तार तक हवा चल सकती है।

समुद्र की स्थिति

22 अक्टूबर के दौरान उत्तर आंध्र प्रदेश और दक्षिण ओडिशा के तटों के साथ समुद्र में तेज लहरें उठ सकती हैं; ओडिशा-पश्चिम बंगाल में 22 और 23 तथा 24 अक्टूबर को उत्तर-ओडिशा-पश्चिम बंगाल-बांग्लादेश के तटों पर तेज लहरें उठ सकती हैं।

मछुआरों को चेतावनी

मछुआरों को सलाह दी जाती है कि वे पश्चिम बंगाल की खाड़ी के साथ-साथ आंध्र प्रदेश के तटों में 22 अक्टूबर तक, बंगाल की उत्तरी खाड़ी और ओडिशा-पश्चिम बंगाल-बांग्लादेश के तटों में 24 तारीख की शाम तक ना जाएं।