Category Archives: समाचार

pavilion

राजस्थान मंडप का प्रवेश द्वार गणेश पोल की तरह होगा

नई दिल्ली  के प्रगति मैदान में 14 से 27 नवंबर तक होने वाले 37 वें भारत अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले के लिए राजस्थान मंडप  का प्रवेश द्वार  गणेश पोल की तरह का होगा होगा । मंडप के थीम एरिया को जयपुर सिटी पैलेस के चंद्रमहल झरोखे की प्रतिकृति के रूप में…

Chitrakoot

चित्रकूट विधानसभा उप-चुनाव की मतगणना 12 नवम्बर को

मध्यप्रदेश के सतना जिले के चित्रकूट विधानसभा उप-चुनाव की मतगणना रविवार 12 नवम्बर को सुबह 8 बजे से होगी। सतना जिला मुख्यालय स्थित शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय वेंकट क्रमांक-1 में वोटों की गिनती के लिए 14 टेबल लगाई जायेंगी। वोटों की गिनती 19 राउण्ड में होगी। उप-चुनाव में 9…

Business

चीन का एक व्यावसायिक प्रतिनिधिमण्डल भारत दौरे पर

भारत और चीन के बीच व्यापार को बढाने और प्रोडक्ट्स के लिए नये क्षेत्र तलाशने के उद्देश्य से चीन के फ़ुज़ियान प्रांत का एक व्यावसायिक प्रतिनिधि मण्डल भारत के दौरे पर है। फ़ूज़ौ, फ़ुज़ियान प्रांत की राजधानी है। शुक्रवार को इस प्रतिनिधि मण्डल के सदस्यों ने होटल मेरिडियन में इण्डिया चाइना…

Voters

हिमाचल के सिरमौर जिला में लगभग 82 प्रतिशत मतदान

हिमाचल के सिरमौर जिला में लगभग 82 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया ।  मुख्य निर्वाचन अधिकारी पुष्पेन्द्र राजपूत ने गुरूवार को बताया कि हिमाचल प्रदेश की सभी 68 विधानसभा क्षेत्रों में 9 नवंबर को मतदान शंतिपूर्वक सम्पन्न हुआ और प्रदेश के किसी भी भाग से किसी अप्रिय घटना की सूचना नहीं…

Pollution

दिल्ली बना गैस चेम्बर, पर्यावरण मंत्री ने की अपील

दिल्ली वायु प्रदूषण के कारण गैस चेम्बर बना हुआ है किन्तु इससे राहत के कोई कारगर उपाय नागरिकों की समझ में नहीं आरहे हैं। अलबत्ता केंद्रीय पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्री डॉ.हर्षवर्धन ने राष्‍ट्रीय राजधानी क्षेत्र वाली सभी राज्‍य सरकारों से वायु प्रदूषण से निपटने के लिए प्रभावी कदम…

Capt Amarinder Singh

भाजपा के जुमले हवा हुए – कैप्टन अमरिंदर सिंह

पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने 6 नवंबर को बिलासपुर /नालागढ़  में कहा कि कांग्रेस की रैलियों में लोगों की भारी एकत्रता और प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी की घबराहट वाली प्रतिक्रिया से स्पष्ट संकेत मिलते हैं कि भारतीय जनता पार्टी के ‘जुमले’ विफल हो गए हैं और इसको हिमाचल…

Jaitkam

कुतुबमीनार से भी पांच मीटर ऊंचा है छत्तीसगढ का जैतखाम

दिल्ली की कुतुबमीनार से भी पांच मीटर ज्यादा ऊंची आधुनिक इमारत जैतखाम का राष्ट्रपति रामनाथ कोविन्द ने रविवार को अवलोकन किया। उल्लेखनीय है कि छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा निर्मित यह विशाल जैतखाम दिल्ली के कुतुबमीनार से भी पांच मीटर ज्यादा ऊंचा है। इस जैतखाम की ऊंचाई 77 मीटर है। इसके निर्माण…

crop

किसानों को दो लाख रु.तक नगद भुगतान कर सकते हैं व्यापारी

भारत सरकार के वित्त मंत्रालय के राजस्व विभाग के अधीन केन्द्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड ने अनाज व्यापारियों की शंकाओं का समाधान करते हुए स्पष्ट किया है कि आयकर नियमों के अंतर्गत किसान से उसकी उपज की खरीद के बदले अनाज व्यापारी दो लाख रुपये तक का भुगतान नगद कर सकते…

Gohad fort

गोहद किले को “यूनेस्को एशिया पेसिफिक हेरिटेज अवार्ड”

यूनेस्को ने भिण्ड जिले के  16वीं शताब्दी  में  निर्मित गोहद किले के अनुरक्षण कार्य को ‘यूनेस्को एशिया पेसिफिक हेरिटेज अवार्ड 2017’ देने की घोषणा की है। विभिन्न देशों से 43 प्रोजेक्ट्स अंतर्राष्ट्रीय संरक्षण विशेषज्ञों की समिति को प्राप्त हुए थे। इनमें से भारत के 7 प्रोजेक्ट अवार्ड के लिए चयनित…

Yogiji

योगी ने कहा ऊर्जा क्षेत्र में सुधार लाए जाने की आवश्यकता

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि पिछले 07 माह के दौरान ऊर्जा क्षेत्र में सुधार हुआ है, किन्तु इसमें और अधिक सुधार लाए जाने की आवश्यकता है। योगी ने ऊर्जा विभाग को आगामीवर्षों की आवश्यकता के अनुरूप विद्युत उत्पादन, पारेषण एवं वितरण व्यवस्था को बेहतर बनाने के…

Voters

हिमाचल में मतदाता पर्चियों के लिए हैल्पलाइन 

हिमाचल  के मुख्य निर्वाचन अधिकारी और उपायुक्तों के साथ विधानसभा चुनावों की तैयारियों को लेकर वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से समीक्षा की। राज्य निर्वाचन विभाग के प्रवक्ता ने शुक्रवार को  शिमला  में बताया कि प्रदेश में सभी मतदाताओं को बूथ स्तर के अधिकारियों के माध्यम से 3 नवम्बर, 2017 को मतदाता पर्चियां उपलब्ध…

Modi

जीएसटी ने करों की बहुलता को समाप्त कर दिया : नरेंद्र मोदी

प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि भारत में वैश्विक संभावनाएं हैं क्योंकि यह दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्थाओं में से एक है और जीएसटी ने करों की बहुलता को समाप्त कर दिया है। नई दिल्ली में शुक्रवार को  वर्ल्ड फूड इंडिया 2017 का शुभारंभ करते हुए मोदी…

Kovind

देश में 5 हजार मनोचिकित्सक और 2 हजार से भी कम मनो क्लिनिक

125 करोड़ लोगों के देश में सिर्फ 7 लाख डॉक्टर हैं।  मानसिक स्वास्थ्य के क्षेत्र में यह कमी और भी गंभीर है। हमारे देश में लगभग 5,000 मनोचिकित्सक और 2,000 से भी कम मनोवैज्ञानिक क्लिनिक हैं। मानसिक स्वास्थ्य चुनौतियों से निपटने में एक बड़ी समस्या है मानव संसाधन की कमी। 125…

wheat

किसानों को 15 किमी की दूरी का परिवहन व्यय देगी मण्डी

मध्यप्रदेश में भावांतर भुगतान योजना में पंजीकृत किसानों को खरीफ-2017 के लिये चिन्हित 8 जिन्सों को बेचने के लिये अगर खेत से 15 किलोमीटर या इससे अधिक दूरी पर स्थित कृषि उपज मण्‍डी/उप मण्‍डी तक फसल ले जाना पड़ेगा तो उसे प्रति किलोमीटर के आधार पर परिवहन व्यय मिलेगा। किसान…

मप्र शूटिंग अकादमी ने 4 स्वर्ण और एक कांस्य पदक जीता

पंजाब के पटियाला में पिछले दिनों आयोजित 27वीं ऑल इंडिया जी.व्ही. मावलंकर शॉटगन शूटिंग चैम्पियनशिप में मध्य प्रदेश राज्य शूटिंग अकादमी ने चार स्वर्ण और एक कांस्य पदक जीतकर मध्य प्रदेश का गौरव बढ़ाया है। चैम्पियनशिप में ट्रेप इवेन्ट के जूनियर और सीनियर वर्ग में अकादमी के खिलाड़ी गुबूशंकर ने…

फास्टैग

एक दिसंबर से सभी चार पहिया वाहनों में फास्टैग फिट होंगे

सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय ने गुरूवार को एक राजपत्र अधिसूचना जारी की है, जिसके अनुसार 01 दिसंबर, 2017 के बाद बेचे जाने वाले सभी चार पहिया मोटर वाहनों पर वाहन के विनिर्माता या उसके अधिकृत डीलर द्वारा फास्टैग फिट किए जाएंगे। फास्टैग भारत में एक इलेक्ट्रॉनिक टोल संग्रह प्रणाली…

Drone

सरकार ने नागरिकों से ड्रोन के उपयोग के लिए सुझाव मांगे

सरकार ने नागरिकों से ड्रोन के उपयोग के लिए सुझाव मांगे  हैं। नागरिक उड्डयन महानिदेशालय ने रिमोटली पायलटेड एयरक्राफ्ट सिस्टम (Remotely Piloted Aircraft Systems) अर्थात ड्रोन के नागरिक उपयोग हेतु नियमों के मसौदे की घोषणा की है। मसौदा एक माह की अवधि के लिए उपलब्ध है और इस मामले में…

Roads

राजस्थान में सड़कों के लिए 11,468 करोड़ रु.की मंजूरी

राजस्थान में सड़कों के विकास के लिए अब तक  11,468 करोड़ रु.की मंजूरी मिल चुकी है। मुख्यमंत्री श्रीमती वसुन्धरा राजे ने बुधवार को केन्द्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी के साथ बैठक की, इसके बाद भारतमाला योजना के अंतर्गत राज्य में 10 हजार करोड़ रु. की सड़कों की सैद्धान्तिक मंजूरी…

bharatmata project

भारतमाता परियोजना के लिए छत्तीसगढ़ में भी तैयारी शुरू

केन्द्र सरकार की भारतमाता परियोजना के लिए छत्तीसगढ़ में भी तैयारी शुरू हो गई है। मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने रायपुर में 01 नवम्बर 2017 को अपने निवास कार्यालय में समीक्षा बैठक ली। इस परियोजना के तहत छत्तीसगढ़ में प्रथम चरण में सात हजार करोड़ की लागत से पांच सड़कें…

Power

मध्यप्रदेश में बिजली की मांग 6 दिन से 10 हजार मेगावाट से ऊपर

मध्यप्रदेश में बिजली की मांग इस रबी सीजन में पिछले छ: दिन से 10 हजार मेगावाट के ऊपर पहुँच गई है। विगत 30 अक्टूबर को 22.36 करोड़ यूनिट बिजली की सर्वाधि‍क सप्लाई की गई। चालू वित्तीय वर्ष में यह अब तक की एक दिन की सर्वाधिक बिजली सप्लाई है। इस…