Category Archives: समाचार

Supreme Court

इलैया की पुस्तक पर प्रतिबंध लगाने से सुप्रीम कोर्ट का इंकार

नई दिल्ली, 15 अक्टूबर (जनसमा)। सुप्रीम कोर्ट ने  अंग्रेजी और तेलुगू लेखक कंच इलैया द्वारा तेलुगू भाषा में लिखी गई विवादास्पद  पुस्तक ‘समाजिका स्मग्लुरुलु कोमातुल्लू’ पर प्रतिबंध लगाने से इनकार करते हुए कहा कि प्रत्येक लेखक को आज़ादी से अपने विचारों को अभिव्यक्त करने का मौलिक अधिकार है। मुख्य न्यायाधीश दीपक…

Festival

खण्डवा जिले के हनुवंतिया में जल-महोत्सव का शुभारंभ

भोपाल, 15 अक्टूबर (जनसमा)। खण्डवा जिले के हनुवंतिया के साथ ही बाणसागर, गांधी सागर, बरगी एवं भोपाल की झील के अलावा ऐसी सभी जल-संरचनाओं पर जल-महोत्सव प्रारंभ किये जायेंगे। हनुवंतिया में निजी सहयोग से और अधिक विकास कार्य जारी हैं। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने रविवार को यह जानकारी देते…

Venkaiah Naidu

कानून के तहत सेवा प्रदान करने की गारंटी होनी चाहिए

नई दिल्ली, 15 अक्टूबर (जनसमा)। भारत के उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू ने कहा है कि कानून के तहत लोगों को सेवा प्रदान करने की गारंटी होनी चाहिए। वह रविवार को यहां एम. रामचंद्रन द्वारा लिखित पुस्‍तक ‘द मेवरिक्स ऑफ मसूरी’ का विमोचन करने के बाद उपस्थित लोगों को संबोधित कर रहे…

rajdhani

दिल्ली-मुंबई के बीच 16 अक्तूबर से एक नई स्पेशल राजधानी

नई दिल्ली, 14 अक्टूबर (जनसमा)। दिल्ली एवं मुंबई के दो मेट्रो शहरों के बीच यात्रियों को त्वरित एवं सुविधाजनक सम्पर्क उपलब्ध कराने के लिए रेल मंत्रालय 16 अक्तूबर, 2017 से दिल्ली-मुंबई के बीच एक नई स्पेशल राजधानी एक्सप्रेस आरम्भ कर रहा है। इस रेलगाड़ी में परिवर्तनशील किराया प्रणाली व्यावहार्य नहीं होगी।…

Supreme Court

रियल एस्टेट समूह आम्रपाली के निदेशकों के देश छोड़ने पर रोक

नई दिल्ली, 13 अक्टूबर (जनसमा)। सुप्रीम कोर्ट ने रियल इस्टेट कम्पनी आम्रपाली समूह के निदेशकों को कोर्ट की अनुमति के बिना देश छोड़ने पर रोक लगादी है। चीफ जस्टिस दीपक मिश्रा की अध्यक्षता वाली एक पीठ ने कंपनी को नोटिस जारी किया और आम्रपाली सिलिकॉन सिटी फ्लैट ओनर्स वेलफेयर सोसाइटी…

map HP

हिमाचल प्रदेश में नौ नवंबर को विधानसभा चुनाव

नई दिल्ली, 12 अक्टूबर (जनसमा)।  चुनाव आयोग ने  हिमाचल प्रदेश में नौ नवंबर को विधानसभा चुनाव कराने की घोषणा की है। हिमाचल प्रदेश विधान सभा का कार्यकाल 07 जनवरी, 2018 को समाप्‍त हो रहा है।  वोटों की गिनती 18 दिसंबर को करायी जाएगी। हिमाचल प्रदेश में आचार संहिता तत्काल प्रभाव से…

Shivraj

बेटियों की निरंतर पढ़ाई के लिये मध्य प्रदेश में कानून बनेगा

भोपाल, 12 अक्टूबर(जनसमा)। बेटियों की निरंतर पढ़ाई की व्यवस्था के लिये मध्य प्रदेश में कानून बनाया जाएगा। बेटियाँ पृथ्वी पर ईश्वर का सबसे बड़ा उपहार हैं। यह घोषणा करते हुए मुख्यमंत्री चौहान ने अपने निवास पर लाड़ली शिक्षा पर्व के छात्रवृत्ति वितरण समारोह को संबोधित करते हुए यह भी कहा…

Tanveer Ahmad

आरुषि-हेमराज हत्याकांड मामले में तलवार दंपति बरी

इलाहाबाद, 12 अक्टूबर | बहुचर्चित आरुषि-हेमराज हत्याकांड मामले में उच्च न्यायालय ने निचली अदालत के फैसले को पलटते हुए तलवार दंपति को बरी कर दिया है। उच्च न्यायालय के इस फैसले से सीबीआई को बड़ा झटका लगा है। राजेश और नुपूर तलवार के वकील तनवीर अहमद ने इलाहाबाद में  माननीय…

President's Rule

राज्यपाल संवाद द्वारा राज्य के विकास को नए आयाम दें

नई दिल्ली, 12 अक्टूबर (जनसमा)।  कठिन और दूरगामी लक्ष्यों को प्राप्त करने में संवाद की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। अपने राज्यों में विधायिका का अहम अंग होने के नाते विधायकों के साथ संवाद स्थापित करके आप अपने राज्य के विकास को नए आयाम दे सकते हैं। राष्ट्रपति राम नाथ कोविन्द…

ECH

विधान सभा चुनावों की सूचना के लिए 0177-2620551 मिस कॉल  करें

शिमला,12 अक्तूबर- हिमाचल प्रदेश निर्वाचन विभाग के प्रवक्ता ने जानकारी दी है कि लोकतंत्र में लोगों की अधिक से अधिक सहभागिता सुनिश्चित करने के लिए विभाग द्वारा पूरे राज्य में जागरूकता कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि विभाग द्वारा चुनाव सम्बन्धित जानकारी देने के लिए टॉल फ्री नम्बर…

Supreme Court

18 साल से कम उम्र की पत्नी के साथ यौन संबंध दुष्कर्म

नई दिल्ली, 11 अक्टूबर (जनसमा)।  सुप्रीम कोर्ट ने 18 साल से कम उम्र की पत्नी के साथ यौन संबंध बनाने को दुष्कर्म माना है।  इस फैसले के साथ न्यायालय ने भारतीय दंड संहिता के धारा 375 को रद्द कर दिया, जिसके तहत 15 से 18 साल की उम्र की पत्नी के…

खेलों द्वारा लड़कियों के जीवन में बडा परिवर्तन संभव

नई दिल्ली, 11 अक्टूबर (जनसमा)।  देश में खेलों के द्वारा हम महिलाओं और लड़कियों के जीवन में बडा परिवर्तन ला सकते हैं तथा उनके सशक्तिकरण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते है। यह विचार देश के कुछ प्रसिद्ध खिलाडियों ने एक परिचर्चा में व्यक्त किये। इस परिचर्चा में  यूनिसेफ के सद्भावना…

Anupam

अनुपम खेर एफटीआईआई के अध्यक्ष नियुक्त किये गये

नई दिल्ली, 11 अक्टूबर | जानेमाने अभिनेता अनुपम खेर (62) को बुधवार को पुणे स्थित भारतीय फिल्म एवं टेलीविजन संस्थान (एफटीआईआई) का नया अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। सरकार के इस कदम की फिल्म जगत ने सराहना की है। उन्होंने 500 से अधिक फिल्मों और कई नाटकों में काम किया…

defence

प्रशिक्षण, संचार, परिवहन और साइबर क्षेत्रों का एकीकरण प्राथमिकता

नई दिल्ली, 10 अक्टूबर (जनसमा)। रक्षा मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण ने कहा कि रक्षा क्षेत्र में प्रशिक्षण, संचार, परिवहन और साइबर क्षेत्रों का एकीकरण उनकी प्राथमिकता है। सीमा क्षेत्रों की उनकी यात्रा आँखे खोल देने वाली थी। उन्होंने भारतीय सेना के पेशेवर दृष्टिकोण, प्राथमिक आपदाओं के दौरान कार्यकुशलता और पूर्वोत्तर…

Jaitley

भारत में राज्यों ने तेज गति से जीएसटी को अपनाया

न्यू यॉर्क, 10 अक्टूबर। वित्त मंत्री अरुण जेटली ने हाल ही में भारत में शुरू किए गए गुड्स एंड सर्विसेज टैक्स (जीएसटी) के पटरी से उतरने के अन्देशों के बावजूद कहा कि राज्यों ने तेज गति से नई व्यपस्था को अपनाया है। जेटली पेपल के अध्यक्ष और सीईओ डेन शुलमैन…

GST

जीएसटी से संबंधित शिकायतों के लिए लोकपाल का सुझाव

नई दिल्ली, 10 अक्टूबर (जनसमा)। कॉन्फ़ेडरेशन ऑफ़ आल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) का सुझाव है कि  जीएसटी से संबंधित शिकयतों के समाधान के लिए एक निष्पक्ष जीएसटी लोकपाल गठित हो! जीएसटी कॉउन्सिल में व्यापारियों को प्रतिनिधित्व दिया जाए तथा केंद्र, राज्य एवं जिला स्तर पर संयुक्त जीएसटी कमेटी गठित हो जिसमें अधिकारी एवं व्यापारी…

coins

प्राचीन भारतीय सिक्कों की एक प्रदर्शनी भोपाल में

भोपाल, 10 अक्टूबर(जनसमा)। प्राचीन भारतीय सिक्कों की एक प्रदर्शनी भोपाल में मंगलवार से शुरू होरही है। पुरातत्वविद् भारत में सिक्कों का प्रचलन ई.पू. 800 के लगभग से मानते हैं। भारत में सिक्कों के उद्भव की कहानी मानव सभ्यता के विकास से जुड़ी है। इस प्रदर्शनी में उज्जयिनी के सिक्के देखने…

Trucks

ट्रक चालकों की दो दिन की देशव्यापी हड़ताल

नई दिल्ली, 9 अक्टूबर (जनसमा)।  वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) और पेट्रोल तथा डीजल की कीमत रोज रोज तय किये जाने के विरोध में तेलों की कीमत तय किए जाने के विरोध में ट्रक चालकों की दो दिन की देशव्यापी हड़ताल सोमवार को शुरू हुई। देशभर में ट्रक सड़कों से…

Sitaraman

रक्षामंत्री ने पूर्वोत्तर सीमा पर रक्षा तैयारियों का निरीक्षण किया

नई दिल्ली, 9 अक्टूबर (जनसमा)। रक्षामंत्री ने पूर्वोत्तर क्षेत्र की सीमा पर रक्षा तैयारियों का निरीक्षण किया और सेना के वरिष्ठ अधिकारियों से बातचीत की। रक्षामंत्री भारतीय सेना एवं भारतीय वायुसेना के ठिकानों की यात्रा का उद्देश्य विभिन्न रक्षा प्रतिष्ठानों में कार्य कर रहे अधिकारियों और सेनाकर्मियों से परिचय और…

Modi

समुद्री पुलिस शोध संस्थान द्वारका में स्थापित होगा

नई दिल्ली, 8 अक्टूबर (जनसमा)। देश का सबसे बडा समुद्री  (मरीन) पुलिस शोध संस्थान गुजरात के द्वारका में स्थापित किया जाएगा। यह घोषणा शनिवार को द्वारका में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अपनी दो दिनों की गुजरात यात्रा के दौरान की। यह समुद्री पुलिस शोध संस्थान द्वारका के पास मोजप में…