Category Archives: समाचार

CEC

शिमला में चुनाव प्रबंधन की समीक्षा करेगा चुनाव आयोग

शिमला, 24 सितंबर (जनसमा)। हिमाचल प्रदेश में होने वाले आगामी विधानसभा चुनाव-2017 के संबंध में भारत के मुख्य निर्वाचन आयुक्त अचल कुमार ज्योति, आयोग के अन्य सदस्यों के साथ दो दिन, 24 -25 सितम्बर को शिमला में रहेंगे। इस दौरान राज्य के प्रशासनिक अधिकारियों के साथ निष्पक्ष और शांतिपूर्ण चुनाव…

Logo

अधिकारी वैट के लंबित रिफंड दावों का निपटारा शीघ्र करें

नई दिल्ली, 22 सितंबर (जनसमा)। वित्त मंत्रालय ने राज्‍य सरकारों के साथ-साथ केन्‍द्र सरकार के अधिकारियों से आग्रह किया गया है कि वे जीएसटी लागू होने से पहले की अवधि वाले केन्‍द्रीय उत्‍पाद शुल्‍क एवं वैट के लंबित रिफंड दावों का निपटारा कर दें, ताकि निर्यातकों को तत्‍काल राहत मिल…

Tricolour

राजा भोज विमानतल पर 100 फीट ऊँचे स्तंभ पर लहरायेगा तिरंगा

भोपाल, 22 सितम्बर (जनसमा)। राजा भोज विमानतल पर 100 फीट ऊँचे स्तंभ पर लहरायेगा तिरंगा।  बीस फीट लंबे और 30 फीट चौड़े आकार का यह राष्ट्रीय ध्वज 24 घंटों लहराएगा। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने राजाभोज विमानतल पर  ध्वजारोहण कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बताया कि ध्वज स्तंभ का…

Newton

भारत की ओर से ऑस्कर के लिए हिंदी फिल्म ‘न्यूटन’

मुंबई, 22 सितम्बर । ऑस्कर अवार्ड के लिए शुक्रवार को रिलीज हुई हिंदी फिल्म ‘न्यूटन’ को सर्वश्रेष्ठ विदेशी भाषा की फिल्म के लिए भारत की आधिकारिक प्रविष्टि के रूप में भेजा जाएगा। अमित वी. मासरकर द्वारा निर्देशित और राजकुमार राव अभिनीत ‘न्यूटन’, फिल्म फेडरेशन ऑफ इंडिया द्वारा बनाई गई 14…

Modi

मोदी 22-23 सितंबर को अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी में

वाराणसी, 20 सितंबर ।  प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 22 और 23 सितंबर को अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी का दौरा करेंगे। जहां वे विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लेंगे। ये सभी कार्यक्रम बुनियादी सुविधाएं, रेलवे, वस्त्र, वित्तीय समावेश, पर्यावरण और स्वच्छता, पशुपालन, संस्कृति और आध्यात्मिकता से संबंधित है। प्रधानमंत्री बाड़ा लालपुर में देश…

lioness

बब्बर शेरनी महक की पुनः स्वास्थ्य जांच कीगई

उदयपुर 21 सितम्बर । सज्जनगढ़ जैविक उद्यान, उदयपुर में उपचाराधीन चल रही बब्बर शेरनी महक का बुधवार को पुनः वन विभाग के वन्य जीव चिकित्सकों की टीम ने स्वास्थ्य की जांच की व आवश्यक दवाइयाँ दी गयी व आंख में आवश्यक औषधियां डाली गयीं । चिकित्सकों के अनुसार महक की…

Swachh bharat

स्‍वच्‍छ भारत मीडिया पुरस्‍कार के लिए मीडिया से प्रविष्टियां आमंत्रित

नई दिल्ली, 21 सितंबर (जनसमा)। पेयजल और स्‍वच्‍छता मंत्रालय ने स्‍वच्‍छ भारत मीडिया पुरस्‍कार के लिए प्रस्‍ताव भेजने के वास्‍ते मीडिया संगठनों से प्रविष्टियां आमंत्रित की है। यह पुरस्‍कार 2 अक्‍टूबर 2017 को स्‍वच्‍छ भारत मिशन की तीसरी वर्षगांठ के अवसर पर प्रदान किये जायेंगे। इन पुरस्‍कारों का उद्देश्‍य 2 अक्‍टूबर, 2014…

Yogi Mourya

योगी और मौर्य ने लोकसभा की सदस्यता से इस्तीफा दिया

लखनऊ/नई दिल्ली, 21 सितम्बर। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने लोकसभा की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। इस बात की जानकारी उत्तर प्रदेश सूचना विभाग के प्रमुख सचिव अवनीश अवस्थी ने दी। याद रहे कि योगी आदित्यनाथ गोरखपुर संसदीय क्षेत्र से लोकसभा…

Khelo

खेलो इंडिया कार्यक्रम के पुनरूद्धार को मंजूरी

नई दिल्ली, 20 सितंबर। प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी की अध्‍यक्षता में हुई बैठक में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने वर्ष 2017-18 से 2019-20 की अवधि के लिए 1,756 करोड़ रूपये के खेलो इंडिया कार्यक्रम के पुनरूद्धार को मंजूरी प्रदान कर दी है। इस कार्यक्रम को व्‍यक्तिगत विकास, सामुदायिक विकास, आर्थिक विकास और राष्‍ट्रीय विकास…

Ad

सनी लियोनी के कंडोम के विज्ञापन पर कैट को आपत्ति

नई दिल्ली, 20 सितंबर । कॉन्फ़ेडरेशन ऑफ़ आल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) ने केंद्रीय उपभोक्ता मामले के मंत्री रामविलास पासवान को भेजे एक पत्र में फिल्म तारिका सन्नी लियोनी द्वारा नवरात्रि पर रिलीज  कंडोम के एक विज्ञापन पर गहरी आपत्ति जताते हुए निर्माता और सनी लियोनी के खिलाफ करवाई करने और…

लेह-लद्दाख की मोहक वादियों से निकली ‘एक हवा’

मुंबई , 19 सितंबर  (अनिल बेदाग)।   लेह-लद्दाख की खूबसूरती के कहने ही क्या। यहां की प्राकृतिक दृश्यावली  को देखने और उसे महसूस करने के लिए दुनिया भर से पर्यटक आते हैं। नेचर की इस अनुपम सौगात को अगर संगीत का साथ मिल जाए, तो नज़ारा ही अनूठा होगा और…

Siachen

सियाचिन से सेना ने 63 टन से अधिक कचरा बेस स्टेशन भेजा

नई दिल्ली, 19 सितंबर (जनसमा)।  सियाचिन में सेना  ने 63 टन से अधिक कचरा अपने बेस स्टेशन को भेज चुकी है। इन कचरों में पैकिंग सामग्री, बैरल और शीघ्र सड़ने वाली वस्तुएं शामिल हैं। सियाचिन, दुनिया का सबसे ऊंचा युद्धक्षेत्र है, जहां प्रत्येक वस्तु को दूरदराज इलाकों से लाया जाता…

Subbulakshmi,

एम एस सुब्बुलक्ष्मी का संगीत अमर है : वैंकेया नायडू

नई दिल्ली, 19 सितंबर । उप राष्ट्रपति एम वैंकेया नायडू ने कहा है कि डॉक्टर एम एस सुब्बुलक्ष्मी  का संगीत अमर है एवं देश में हर कोई उनके संगीत से प्रभावित तथा रोमांचित है। सुब्बुलक्ष्मी एक अपूर्व और प्रतिष्ठित शख़्सियत थीं जिन्होंने महात्मा गांधी से लेकर सामान्य व्यक्ति, सभी को…

Rohingya muslims

रोहिंग्‍या मुसलमानों से राष्‍ट्रीय सुरक्षा को गंभीर खतरा

नई दिल्ली, 18 सितंबर ।  रोहिंग्‍या मुसलमान देश में गैर कानूनी तौर पर आये हैं और यहां उनके लगातार रहने से राष्‍ट्रीय सुरक्षा के लिए गंभीर खतरा पैदा हो सकता है। केंद्र सरकार ने ने सोमवार को यह जानकारी उच्‍चतम न्‍यायालय को दी। उच्‍चतम न्‍यायालय  में दाखिल किए गए केंद्र…

Last salute

महान योद्धा अर्जन सिंह का राजकीय सम्‍मान के साथ अंतिम संस्‍कार

नई दिल्ली, 18 सितंबर (जनसमा)। महान योद्धा और भारतीय वायुसेना के मार्शल अर्जन सिंह का सोमवार को दिल्‍ली  छावनी के बराड़ स्‍क्‍वेयर में पूरे राजकीय सम्‍मान और वायुसेना के लडाकू विमानों के फ्लाई पास्‍ट के साथ अंतिम संस्‍कार किया गया। उन्‍हें 17 तोपों की सलामी दी गई। 1965 के भारत…

waste

देश में 65 मिलियन टन इकट्ठा होता है ठोस कूडा करकट

नई दिल्ली, 17  सितंबर (जनसमा)। प्रत्‍येक वर्ष देश के शहरों, नगरों में लगभग 65 मिलियन टन ठोस कूडा करकट इकट्ठा होता है। इसकी प्रोसेसिंग यह एक वास्‍तविक चुनौती है। अभी तक ठोस कूडा करकट का लगभग एक चौथाई ही प्रोसेसिंग हो पाया है। कुल ठोस कूडा करकट के प्रोसेसिंग को…

Kovind

अर्जन सिंह का अंतिम संस्कार सोम को, राष्ट्रीय ध्वज आधे झुके रहेंगे

नई दिल्ली, 17 सितंबर (जनसमा)।  भारतीय  वायु सेना के मार्शल  अर्जन सिंह का  राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार 18 सितम्बर को  किया जाएगा।  केन्द्र सरकार ने घोषणा की है कि उनके सम्मान में दिल्ली में  सरकारी इमारतों पर राष्ट्रीय ध्वज आधे झुके रहेंगे।  अर्जन सिंह का शनिवार  शाम नई दिल्‍ली…

Amit Shah

पीएम का जन्मदिन मना रही है भाजपा’सेवा दिवस’के रूप में

नई दिल्ली, 17 सितम्बर  (जनसमा) | भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 67वें जन्मदिन को ‘सेवा दिवस’ के रूप में मना रही है । इस अवसर पर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने झारखण्ड के  अरगोरा , रांची  में स्वच्छता अभियान में भाग लिया। इस दिन भाजपा नेता…

Modi

मोदी ने राष्ट्र को समर्पित किया सरदार सरोवर बांध

वड़ोदरा, 17 सितम्बर (जनसमा)। प्रधान मंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को अपने 67वें जन्मदिन पर गुजरात के नर्मदा जिले में केवडिया में सरदार सरोवर बांध  एक समारोह में  राष्ट्र को समर्पित किया। अब  बांध की ऊंचाई को बढ़ाकर 138.68 मीटर कर दिया गया है। जन्म दिन के मौके पर नरेन्द्र मोदी…

baba

बसपा नेता की हत्या के आरोप में एक बाबा गिरफ्तार

गाजियाबादए 16 सितंबर  (जनसमा)।  गाजियाबाद पुलिस ने अपने आपको बाबा बताने वाले एक व्यक्ति को एक बसपा नेता की हत्या के आरोप में शुक्रवार रात गिरफ्तार किया है। कहा जाता है कि वह 2013 में बहुजन समाज पार्टी के नेता दीपक भारद्वाज की हत्या में शामिल था और चार साल से फरार…