Category Archives: समाचार

Narendra Modi

सरकार कठिन निर्णय लेने से हिचकती नहीं है : नरेन्द्र मोदी

यांगून, म्‍यांमार, 07 सितम्बर ।   प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने साफ साफ कहा कि उनकी सरकार कठिन निर्णय लेने से हिचकती नहीं है।  भारत के लोगों को विश्‍वास है कि भारत को बदला जा सकता है और हम अपनी व्‍यवस्‍था में प्रवेश कर चुकी कुछ बुराइयों से मुक्‍त हो सकते…

बैंक से गलत तरीके से पैसा निकालने पर 6 महीने की जेल

हटाई गई कंपनियों का कोई निदेशक या प्राधिकृत हस्ताक्षरकर्ता अगर उसके बैंक खाते से गलत तरीके से पैसा निकालने का प्रयास करता है तो उसे कम से कम 6 महीने की जेल की सजा हो सकती है। कार्पोरेट गवर्नेंस के नियमों और प्रक्रियाओं को सशक्त करने के सरकार के मसौदे…

जर्मनी के विशेषज्ञ मप्र के छात्रों को वोकेशनल ट्रेनिंग देंगे

भोपाल, 5 सितम्बर ।  जर्मनी के सहयोग से मध्यप्रदेश के विद्यार्थियों को अंतर्राष्ट्रीय स्तर की वोकेशनल ट्रेनिंग दिलाई जायेगी। जर्मनी कुशल मानव शक्ति के आधार पर ही विश्व का सबसे बड़ा निर्यातक देश है। मध्यप्रदेश के तकनीकी शिक्षा एवं कौशल विकास (स्वतंत्र प्रभार), स्कूल शिक्षा एवं श्रम राज्य मंत्री दीपक…

gauri Lankesh

गौरी लंकेश के माथे पर तीन गोलियां दागी गईं और उनकी मौत हो गई

बेंगलुरू, 5 सितम्बर | वरिष्ठ कन्नड़ पत्रकार और सामाजिक कार्यकर्ता गौरी लंकेश की  बेंगलुरु में  मंगलवार को रात लगभग 8.30 बजे उनके निवास पर अज्ञात लोगों ने गोली मारकर हत्या कर दी ।  घटना के समय वह राजराजेश्वरी नगर  में अपने घर के द्वार पर  खडी थीं। एक वरिष्ठ पुलिस…

Cheque slip

दो लाख से अधिक कम्पनियों का रजिस्ट्रेशन रद्द, बैंक खाते सील

नई दिल्ली,, 5 सितम्बर ।  सरकार ने कंपनी अधिनियम का उल्लंघन करने वाली कंपनियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की है। सरकारी आदेश से दो लाख 9 हजार 32  कंपनियों को धारा 248(5) के अंतर्गत कंपनियों के रजिस्‍टर से हटा दिया गया है। ऐसी कंपनियों के बैंक खाते के परिचालन पर रोक…

Metro

लखनऊ मेट्रो की नियमित सेवा बुद्धवार से शुरू

लखनऊ ,5 सितंबर (जनसमा)। लखनऊ मेट्रो की पहले चरण की नियमित सेवा बुद्धवार से  शुरू होजाएगी। पहले चरण में ट्रांसपोर्ट नगर से चारबाग के बीच साढे आठ किलोमीटर की दूरी तय करगी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की प्रेरणा और मेट्रो मैन डाॅण्ई श्रीधरन की देखरेख में यह सेवा शुरू हो रही…

Modi Jinping

डोकलाम सुलझने के बाद भारत और चीन के बीच सफल बातचीत

शियामेन, 5 सितम्बर | भारत ने फिर कहा है कि चीन के साथ पारस्‍परिक संबंधों को आगे बढ़ाने के लिए शांति बहुत जरूरी है। विदेश सचिव एस.जयशंकर ने पत्रकारों से कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी और चीन के राष्‍ट्रपति षी जिनपिंग के बीच पारस्‍परिक वार्ता भविष्‍य को ध्‍यान में रखते…

Modi

शिक्षक दिवस पर मैं शिक्षक समुदाय का अभिनंदन करता हूं

नई दिल्ली,, 5 सितम्बर । प्रधानमंत्री  नरेन्‍द्र मोदी ने शिक्षक दिवस पर शिक्षक समुदाय का अभिनंदन किया है। साथ ही प्रधानमंत्री ने पूर्व राष्‍ट्रपति डॉ. सर्वपल्‍ली राधाकृष्‍णन को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की है। प्रधानमंत्री ने कहा, ‘शिक्षक दिवस पर मैं शिक्षक समुदाय का अभिनंदन करता हूं जो दिमाग को…

computer

कम्यूटर आदि का 20 मिनट उपयोग करने के बाद ऑखाें को आराम दें

रायपुर,5 सितंबर (जनसमा)। कम्यूटर, टेलीविजन और मोबाइल आदि बीस मिनट तक उपयोग करने के बाद 20 सेंकड तक ऑखाें को आराम देना चाहिए, नहीं तो कंप्यूटर विजन सिंड्रोम नाम की बीमारी होने की संभावना बढ़ जाती है। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि वर्तमान में लोग मोबाइल, टीवी, कम्प्यूटर,…

Minister

पुराने मकान और दुकान अपने नाम कराने का अवसर

चंडीगढ़, 5 सितम्बर- हरियाणा में अब नगर परिषद व नगरपालिकाओं में दो दशक से पुराने मकान और दुकान के लीजधारकों को प्रापर्टी अपने नाम कराने का अवसर मिलेगा। 500 रुपये से कम किराया भुगतान करने वाले ऐसे लीज, किरायाधारकों को कलेक्टर रेट पर रजिस्ट्री कराना संभव होगा, इसके लिए मुख्यमंत्री…

Monsoon

मध्यप्रदेश के 60 प्रतिशत जिलों में कम बारिश हुई

भोपाल, 5 सितंबर (जनसमा)। मध्यप्रदेश के लगभग 60 प्रतिशत जिलों में इस साल माॅनसून में बारिश कम हुई है। मौसम के जानकारों का कहना है कि इससे पानी की कमी वाले इलाकों में थोडी कठिनाई हो सकती है। कम वर्षा वाले जिलों की संख्या 31 है। अभी तक सामान्य औसत…

Self employed

ई रिक्‍शा से एक लाख युवाओं को स्‍वरोजगार मिलेगा

गुरूग्राम , 5 सितंबर (जनसमा)।  स्‍मार्ट ई ने हरियाणा सरकार (एचएसआईआईडीसी) तथा दिल्‍ली मेट्रो रेल कारपोरेशन के साथ साझेदारी में गुरूग्राम और फरीदाबाद में 2017 में 1000 वाहन लांच करेगा। इससे अगले 4-5 वर्षों में एक लाख वंचित युवाओं को स्‍वरोजगार के अवसर मिलेंगे। ई रिक्‍शा बेड़े का संचालन स्‍मार्ट…

Rajnath

नेपाल और भूटान जैसी खुली सीमाओं पर सुरक्षा खास चुनौती

लखनऊ, 5 सितंबर (जनसमा)।  केन्द्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि भारत-नेपाल और भारत-भूटान जैसी खुली सीमाओं पर सुरक्षा खास चुनौती होती है।  सशस्त्र सीमा बल- एस.एस.बी. इस चुनौती का बखूबी मुकाबला कर रहा है। उन्होंने कहा कि भारत-नेपाल सीमा पर बुनियादी ढांचा विकास के लिये जल्द ही उत्तर…

New ministers

इन्दिरा गांधी के बाद निर्मला सीतारमण पहली रक्षा मंत्री बनाई गई

नई दिल्ली, 3 सितम्बर (जनसमा)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की मंत्रिपरिषद में  इन्दिरा गांधी के बाद निर्मला सीतारमण देश की पहली रक्षा मंत्री बनाई गई है।  पीयूष गोयल को रेल मंत्रालय की जिम्मेदारी दी गई है। अन्य दो नए कैबिनेट मंत्रियों में पेट्रोलियव व प्राकृतिक गैस मंत्री धर्मेद्र प्रधान को कौशल विकास…

North Korea Missile

उत्तर कोरिया ने हाइड्रोजन बम का परीक्षण किया, भूकंप के झटके लगे

नई दिल्ली, 3 सितंबर (जनसमा)।   मध्य पूर्व के एक टीवी चैनल का कहना है कि  आधिकारिक कोरियाई  न्यूज एजेंसी केसीएनए  ने जानकारी दी है कि रविवार की सुबह उत्तर कोरिया के शासक किम जोंन युंग द्वारा दिये गये आदेश के बाद हाइड्रोजन बम का परीक्षण किया गया, जो “पूर्ण…

mountaineers

रावत ने महिला पर्वतारोहियों के एक दल को रवाना किया

देहरादून, 03 सितंबर  (जनसमा)। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने रविवार को मुख्यमंत्री आवास पर आयोजित एक कार्यक्रम में 03 सदस्यीय महिला पर्वतारोहियों के एक दल को भागीरथी 2 पीक के लिए हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। महिला पर्वतारोहियों का यह दल देहरादून की पर्वतारोही माधवी शर्मा द्वारा लीड किया जा रहा…

Modi

केंद्रीय मंत्रिपरिषद में 4 का दर्जा बढ़ा, 9 नए मंत्री शामिल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को केंद्रीय मंत्रिपरिषद में नौ नए राज्य मंत्रियों को शामिल किया तथा चार राज्य मंत्रियों को कैबिनेट रैंक दे दिया गया। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने राष्ट्रपति भवन में उन्हें पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। कैबिनेट रैंक पाने वाले चार मंत्री पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री धर्मेद्र…

GST

जीएसटी रिटर्न दाखिल करने वालों का विलम्‍ब शुल्‍क माफ किया गया

नई दिल्ली, 2 सितम्बर |  सरकार ने जीएसटी रिटर्न का विलम्‍ब शुल्‍क माफ कर दिया है। फार्म में गलतियां सुधारने और मंगलवार तक अंतिम रिटर्न दाखिल करने का भी सरकार ने मौका दिया है। वस्‍तु एवं सेवा कर (जीएसटी) को 1 जुलाई, 2017 को लागू किया गया था। जुलाई 2017…

Gurmeet and Honey

हनीप्रीत और प्रमुख डेरा कार्यकर्ता आदित्य के खिलाफ लुकअप नोटिस

चंडीगढ़, 1 सितम्बर |  हरियाणा पुलिस ने जेल में बंद डेरा सच्चा सौदा प्रमुख की दत्तक बेटी हनीप्रीत और प्रमुख डेरा कार्यकर्ता आदित्य के खिलाफ लुकअप नोटिस जारी किया है । पुलिस ने कहा कि वे 25 अगस्त को बलात्कार के मामले में दोषी ठहराए जाने के बाद डेरा सच्चा…

आतंकवादियों के खिलाफ लड़ाई जारी रहनी चाहिए : व्लादिमीर पुतिन

मास्को, 01 सितंबर  (जनसमा)। सीरिया, अन्य देशों और क्षेत्रों में आतंकवादियों के खिलाफ लड़ाई जारी रहनी चाहिए। संयुक्त राष्ट्र की अगुवाई में रूस अंतरराष्ट्रीय कानून के आधार पर एक व्यापक आतंकवाद विरोधी मोर्चे के व्यावहारिक निर्माण के पक्ष में है। स्वाभाविक रूप सेए हम इस संबंध में हमारे ब्रिक्स सहयोगियों की…