Category Archives: समाचार

Rahul Gandhi

कांग्रेस उपाध्‍यक्ष ने एसपीजी के नियमों का उल्लंघन किया

नई दिल्ली, 8 अगस्त (जनसमा)।   मंगलवार को  लोकसभा में  कांग्रेस सदस्‍यों के लगातार हंगामे के बीच केेन्द्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि कांग्रेस उपाध्‍यक्ष ने कई अवसरों पर एसपीजी के  नियमों का उल्लंघन किया है, जिसकी जानकारी कांग्रेस अध्‍यक्ष को भी दी गई। राहुल गांधी के गुजरात दौरे…

Income Tax

आयकर रिटर्न भरने वालों की संख्या 25 प्रतिशत बढ़ी

नई दिल्ली, 8 अगस्त (जनसमा)। चालू वित्त वर्ष में आयकर रिटर्न भरने वालों की संख्या 25 प्रतिशत बढ़ी है।  नोटबंदी और काले धन को खोज निकालने के  अभियान के कारण इस साल 25.3 प्रतिशत करदाताओं की वृद्धि हुई है।  5 अगस्‍त 2017 तक भरे गए आयकर रिटर्न (आईटीआर) की संख्या…

P P Chaudhari

सांसद ने वेतन से 15 लाख से अधिक महिलाओं का बीमा कराया

जयपुर, 7 अगस्त। राजस्थान की पाली लोकसभा क्षेत्र के सांसद ने स्वयं के वेतन से संसदीय क्षेत्र की 1 लाख 31 हजार 175 बहनों का बीमा कराया है। उन्होंने संसद सदस्य के रूप में मिलने वाले वेतन से 15 लाख 64 हजार 100 रुपये की राशि जमा कराई । यह…

Jaitley

भाजपा-आरएसएस पर हमले के लिए वाम मोर्चा सरकार जिम्मेदार

तिरुवनंतपुरम, 6 अगस्त | केन्द्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली ने भाजपा-आरएसएस कार्यकर्ताओं पर हमले के लिए जिम्मेदार केरल की सीपीआई-एम की अगुवाई वाली वाम मोर्चा सरकार को जिम्मेदार ठहराया  है।उन्होंने कहा कि इस तरह के अपराध से एक आतंकवादी भी शर्मिदा हो जाएगा।  आरोप है कि ई. राजेश की कथित…

Kovind

राष्ट्रपति और उपराष्ट्रपति ने रक्षाबंधन पर बधाई दी

नई दिल्ली, 6 अगस्त (जनसमा)। भारत के राष्ट्रपति और उपराष्ट्रपति ने रक्षाबंधन की पूर्व संध्या पर देशवासियों को अपनी ओर से हार्दिक शुभकामनाएं और बधाई दी है। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने संदेश में कहा: “रक्षा बन्धन के शुभ अवसर पर मैं समस्त देशवासियों को अपनी हार्दिक शुभकामनाएं और बधाई देता…

Rusy

वर्तमान में देश में प्रशिक्षित प्रशिक्षकों की कमी : रूडी

जयपुर, 6 अगस्त। वर्तमान में देश में प्रशिक्षित प्रशिक्षकों की कमी है। इस कमी को पूरा करने के लिए केन्द्र सरकार द्वारा भारतीय सेना के साथ पार्टनरशिप की गई है। इसके तहत भारतीय सेना से सेवानिवृत होने वाले फौजियों को प्रशिक्षणकर्ता बनने का प्रशिक्षण दिया जाता है। यह बात कही…

Chabahar Port

चाबहार बन्दरगाह 2018 में शुरू हो जाएगा

नई दिल्ली, 6 अगस्त (जनसमा)। भारत सरकार ईरान में चाबहार बन्दरगाह के विकास के लिए कृत संकल्प है। आशा है कि 2018 में इस बंदरगाह में कामकाज शुरू हो जाएगा। चाबहार बन्दरगाह पर निर्माण कार्य आरम्भ हो गया है। भारत सरकार ने बन्दरगाह के विकास के लिए छः बिलियन रूपये…

Soil Ganesha

मध्यप्रदेश में गणेश चतुर्थी पर ‘बीज गणेश’कार्यक्रम

भोपाल, 05 अगस्त (जनसमा)।  राज्य जैव-विविधता बोर्ड गणेश चतुर्थी के अवसर पर भोपाल, होशंगाबाद और सीहोर जिले में ‘बीज गणेश” कार्यक्रम कर रहा है। बोर्ड ने माटी के गणेश बनाने को प्रोत्साहन देने वाली सभी संस्थाओं और व्यक्तियों से आग्रह किया है कि माटी गणेश को ‘बीज गणेश’ बनाकर अपने…

Narottam Mishra

दतिया के विकास का नया आयाम है हवाई सेवा

भोपाल, 05 अगस्त (जनसमा)। इंदौर-भोपाल-दतिया फ्लाइट की पायलेट टीम का ‘शनिवार को दतिया हवाई पट्टी पर पहुँचने पर स्वागत किया गया। यह आठ सीटर फ्लाइट प्रति शनिवार और सोमवार की सुबह दतिया जाकर शाम को वापस लौटेगी जनसंपर्क, जल संसाधन और संसदीय कार्य मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्र ने कहा कि…

Dengue test

मध्यप्रदेश में जनवरी से अब तक डेंगू के 22 मामले

भोपाल,  05 अगस्त (जनसमा)।  मध्यप्रदेश में डेंगू से वर्ष 2017 में कोई मौत नहीं हुई है। जनवरी से अब तक डेंगू के कुल 22 मामले सामने आये हैं जिनमें भोपाल जिले के 10, जबलपुर के 9, पन्ना, डिण्डोरी और दमोह का एक-एक मामला शामिल है। लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण…

Tamiflu

सभी दवा दुकानों में मिलेगी स्वाइन फ्लू की दवा टेमीफ्लू

भोपाल,  05 अगस्त (जनसमा)।  मध्यप्रदेश की सभी दवा की दुकानों में स्वाइन फ्लू में दी जाने वाली दवा टेमीफ्लू उपलब्ध रहेगी। केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने स्वाइन फ्लू की दवाओं जैसे- ओसाल्टामिविर और जेनामिविर को औषधि एवं प्रसाधन सामग्री नियमावली-1945 के तहत शेड्यूल-एक्स से हटाकर शेड्यूल-एच-1 में शामिल…

Transformer

जालोर में राहत कार्य जारी, मृतकों के आश्रितों को चैक बांटे गए

जयपुर, 4 अगस्त। राजस्थान के जालोर में राहत कार्य जारी है। चितलवाना का 33 केवी जीएसएस शुरू होगया है। अतिवृष्टि से बाधित हुए चितलवाना के 33 केवी जीएसएस को शुक्रवार को ठीक कर उससे बिजली आपूर्ति सुचारू कर दी गई। कनिष्ठ अभियंता मांगीलाल ने बताया कि 26 जुलाई की रात…

Maneka

हिंसा की शिकार महिलाओं की मदद के लिए 151 केन्द्र

नई दिल्ली, 04 अगस्त (जनसमा)। महिला एवं बाल विकास मंत्रालय देश भर में हिंसा की शिकार महिलाओं की मदद के लिए 151 केन्द्रों की शुरुआत कर चुका है। यह केन्द्र वन स्टॉप सेंटर योजना के तहत खोले गए हैं। इन केन्द्रों के माध्यम से अब तक 30 हजार पीड़ित महिलाओं…

Air force

वायु सेना ने आपदा राहत के लिए 255 छोटी उड़ाने भरी

नई दिल्ली, 03 अगस्त (जनसमा)।  पिछले कुछ दिनों के दौरान गुजरात व राजस्‍थान में भारी वर्षा हुई है और कुछ क्षेत्र बाढ़ का सामना कर रहे हैं। स्‍थिति की गंभीरता को देखते हुए राज्‍य आकस्‍मिक परिचालन इकाई ने भारतीय वायु सेना से मेहसाना, दीसा, बनासकांठा और पाटन जैसे बाढ़ प्रभावित…

Modi and Pranab Sa

आप हमेशा मेरे लिए एक पितातुल्‍य मार्गदर्शक रहे : मोदी

नई दिल्ली, 03 अगस्त (जनसमा)। “तीन साल पहले मैं एक बाहरी व्‍यक्ति के तौर पर नई दिल्‍ली आया था। मेरे सामने विशाल और चुनौतीपूर्ण काम थे। इस दौर में आप हमेशा मेरे लिए एक पितातुल्‍य मार्गदर्शक रहे। आपकी बुद्धिमत्‍ता, आपके मार्गदर्शन और व्‍यक्तिगत स्‍नेह ने मुझे आत्‍मविश्‍वास और शक्ति दी…

NBT seminar

सरकार पढ़ने की संस्कृति को बढावा देने के लिए के प्रयत्नशील

नई दिल्ली, 03 अगस्त (जनसमा)।  मानव संसाधन विकास राज्य मंत्री डॉ महेंद्र नाथ पांडेय ने कहा कि सरकार पढ़ने की संस्कृति को बढावा देने के लिए के प्रयत्नशील है और नेशनल बुक ट्रस्ट इसमें महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। वे एनबीटी द्वारा आयोजित  दो दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी  ‘भारतीय साहित्य में…

प्रसिद्ध नृत्य समीक्षक श्रीमती शान्ता सर्बजीत सिंह नहीं रही

नई दिल्ली, 02 अगस्त (जनसमा)। केन्द्रीय संगीत नाटक अकादमी की पूर्व उपाध्यक्ष, जानी मानी नृत्य समीक्षक, लेखक और कलाविद् श्रीमती शान्ता सर्बजीत सिंह नहीं रही। मंगलवार शाम उनका देहांत होगया। वे 81 साल की थी और कुछ समय से बीमार थीं। उनका विवाह वृत्तचित्र निर्माता निर्देशक और चित्रकार स्व. सर्बजीतसिंह के…

Meghalaya

पड़ोसी देशों की सीमाओं पर हाट व्यापार की सुविधा

नई दिल्ली, 02 अगस्त (जनसमा)। पड़ोसी देशों की सीमाओं पर हाट की स्थापना, संबंधित देशों के बीच सीमा व्यापार की सुविधा उपलब्ध कराने और उसे बढ़ाने का एक अच्छा तरीका है। अभी भारत-बांग्लादेश सीमा पर चार सीमा हाट चल रहे हैं। दो सीमा हाट मेघालय के कलाइचर एवं बलात में…

Dagar

हुसैन सैयदुद्दीन डागर के निधन से प्रधानमंत्री को शोक

नई दिल्ली,  01 अगस्त (जनसमा)।  प्रधान मंत्री नरेन्द्र मोदी ने विख्यात हिंदुस्तानी शास्त्रीय गायक उस्ताद हुसैन सैयदुद्दीन डागर के निधन पर शोक व्यक्त किया है। उन्होंने अपने शोक सन्देश में कहा है कि “उस्ताद हुसैन सईदद्दीन डागर के निधन से दुखी है। हिन्दुस्तानी शास्त्रीय संगीत में उनका योगदान पीढ़ियों तक…

Mobile App

शिमला में अमर उजाला के मोबाइल ऐप ‘माई सिटी’ का शुभारंभ

शिमला, 01 अगस्त (जनसमा) । राज्यपाल आचार्य देवव्रत ने सोमवार को राजभवन में दैनिक समाचार पत्र अमर उजाला का माबाइल ऐप ‘माई सिटी’ का शुभारंभ किया। इस ऐप से ताज़ा खबरों के अलावा शिमला शहर से जुड़ी हर प्रकार की जानकारी प्राप्त की जा सकेगी।   विशेषकर, शहर के अस्पतालों,…