Category Archives: समाचार

CAIT

जीएसटी पर नए कदम से भ्रम के माहौल पर अंकुश लगेगा

नई दिल्ली, 7 अक्टूबर (जनसमा)। कॉन्फ़ेडरेशन ऑफ़ आल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) ने शुक्रवार को जीएसटी कॉउन्सिल द्वारा जीएसटी में व्यापारियों की दिक्कतों को दूर करने के लिए दी गयीं राहतों को एक बड़ा और सार्थक तथा समय से उठाया गया कदम है बताते हुए कहा कि इससे देश भर के…

Sabarmati

अहमदाबाद में 7 से 9 अक्‍टूबर तक ‘राष्‍ट्रीय संस्‍कृति महोत्‍सव

अहमदाबाद,  7 अक्टूबर (जनसमा)। ‘राष्‍ट्रीय संस्‍कृति महोत्‍सव-2017’ का आयोजन भारत के प्रथम विश्‍व धरोहर नगर अर्थात अहमदाबाद, गुजरात में 7 से 9 अक्‍टूबर, 2017 मे आयोजित किया जारहा है। केंद्रीय संस्‍कृति राज्‍य मंत्री डॉ. महेश शर्मा 7 अक्‍टूबर, 2017 को 7 बजे अहमदाबाद में साबरमती नदी के तट पर स्थित इवेंट…

GST

जीएसटी में छोटे व मझोले व्यापारियों पर करों का बोझ कम हुआ

केंद्रीय वित्त एवं कॉरपोरेट मामलों के मंत्री अरुण जेटली की अध्यक्षता में जीएसटी परिषद ने शुक्रवार को नई दिल्ली में आयोजित अपनी 22वीं बैठक में छोटे और मझोले कारोबारियों पर करों का बोझ कम करने के लिए निम्नलिखित सुविधाजनक परिवर्तनों की सिफारिश की है: कंपोजीशन स्‍कीम कंपोजीशन स्‍कीम अब से…

A&N

देश की ‘सामुद्रिक अर्थव्‍यवस्‍था’ में एक ट्रिलियन डॉलर का योगदान

नई दिल्ली,  6 अक्टूबर (जनसमा)।  अंडमान एवं निकोबार द्वीपसमूह में फल-फूल रही ‘सामुद्रिक अर्थव्‍यवस्‍था’ देश की अर्थव्‍यवस्‍था में लगभग एक ट्रिलियन डॉलर का योगदान देती है। 2020 तक अंडमान एवं निकोबार द्वीपसमूह में 14 नये जहाज लाए जाएंगे। केंद्रीय गृहमंत्री  राजनाथ सिंह  और केंद्रीय जहाजरानी  मंत्री गडकरी ने  यह जानकारी देते हुए…

Babu Bai

बाबू बाई ने गहने गिरवी रखकर बनाया शौचालय

जयपुर, 6 अक्टूबर। उदयपुर के जनजाति बाहुल्य क्षेत्र की निवासी बाबू बाई ने अपने गहने तक गिरवी रखकर स्वच्छता आंदोलन की राह में बड़ी मिसाल पेश की है। हुआ यूं कि फलासिया आदिवासी खण्ड में आमोड़ पंचायत की बिखरी आबादी क्षेत्र तोमदार गांव की निवासी बाबूबाई अपने परिवार के खुले…

cow

भारतीय नस्ल की गाय के दूध में रोग प्रतिरोधक क्षमता

शिमला, 05 अक्तूबर । भारतीय नस्ल की गाय के दूध में रोग प्रतिरोधक क्षमता है। इसके एक ग्राम गोबर में करीब 300 से 500 करोड़ जीवाणु पाये जाते हैं, जो जमीन की उर्वरा शक्ति को बढ़ाते हैं। एक देसी गाय से 30 एकड़ भूमि पर कृषि की जा सकती है।…

app

जन शिकायतों की सुनवाई के लिए श्रेष्ठ हिमाचल मोबाइल एप

शिमला,  5 अक्टूबर (जनसमा)। हिमाचल प्रदेश  के  मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने  जन शिकायतों की सुनवाई के लिए  श्रेष्ठ हिमाचल मोबाइल एप का बुद्धवार को शुभारम्भ किया। इसके माध्यम से आम लोगों व प्रशासन को अपराध, आपदा, कूड़ा-कचरा, वनो में चोरी अथवा आग, सड़क दुर्घटनाओं आदि की शिकायतों का समाधान करने…

flood

पूर्वोत्‍तर में जलसंसाधनों के प्रबंधन के लिए उच्‍च समिति

नई दिल्ली, 4 अक्टूबर (जनसमा)।   सरकार ने नीति आयोग के उपाध्‍यक्ष की अध्‍यक्षता में पूर्वोत्‍तर क्षेत्र में जलसंसाधनों के उचित प्रबंध के लिए एक उच्‍च स्‍तरीय समिति का गठन किया है। अगस्‍त महीने में पूर्वोत्‍तर राज्‍यों में बाढ़ क स्थिति और राहत कार्यों का जायजा लेने के लिए प्रधानमंत्री की…

train

भारत रेल क्षेत्र में स्विट्जरलैंड से तकनीकी सहायता लेगा

नई दिल्ली, 4 अक्टूबर (जनसमा)।  प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी की अध्‍यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक में इस बात की जानककारी दीगई कि भारत रेल क्षेत्र में स्विट्जरलैंड से तकनीकी सहायता प्राप्त करेगा। तकनीकी सहयोग के लिए रेल मंत्रालय और स्विस कंफेडरेशन के फेडरल डिपार्टमेंट ऑफ द इनवायरमेंट, ट्रांसपोर्ट, एनर्जी एण्‍ड…

Turtles

नमामि गंगे के अंतर्गत इलाहाबाद में कछुआ पालन केंद्र बनेगा

नई दिल्ली, 4 अक्टूबर (जनसमा)। गंगा नदी में नमामि गंगे कार्यक्रम के अंतर्गत इलाहाबाद में कछुआ पालन केंद्र बनाने और संगम पर नदी जैव विविधता पार्क विकसित करने को मंजूरी दी गई है। गंगा-यमुना और सरस्‍वती के संगम पर 1.34 करोड़ रुपये की अनुमानित लागत की इस परियोजना में नदी…

aircraft

हवाई सेवा से जुड़ेगा जैसलमेर, पहली फ्लाइट 4 अक्टूबर से

जयपुर, 4 अक्टूबर। इंट्रा स्टेट एयर सर्विसेज के तहत सुप्रीम एयर लाइन्स की जैसलमेर के लिए विमान सेवा 4 अक्टूबर, बुधवार से शुरू होगी। यह उड़ान प्रतिदिन प्रातः 8 बजे अहमदाबाद से रवाना होकर प्रातः 9ः30 बजे जोधपुर पहुंचेगी। जोधपुर से दोपहर 3 बजे रवाना होकर शाम 4 बजे जैसलमेर…

AIIMS

नरेन्द्र मोदी ने कोठीपुरा में एम्स की आधारशिला रखी

शिमला,03 अक्तूबर  (जनसमा)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कोठीपुरा में एम्स की आधारशिला रखी। 1351 करोड़ रुपये के परिव्यय से निर्मित किया जाने वाला एम्स हिमाचल प्रदेश के लोगों को बड़े पैमाने पर लाभान्वित करेगा। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने राज्यपाल आचार्य देवव्रत तथा मुख्यमंत्री वीरभद्र के साथ आज बिलासपुर जिला के…

Journalists

पत्रकारों की हत्याओं के विरोध में प्रदर्शन

नई दिल्ली, 2 अक्टूबर| पत्रकारों की हत्याओं के विरोध में गांधी जयंती के अवसर पर भारतीय प्रेस क्लब, फेडरेशन ऑफ प्रेस क्लब इन इंडिया, इंडियन वूमेन्स प्रेस कॉर्प्स, प्रेस एसोसिएशन, केरल यूनियन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट और इंडियन जर्नलिस्ट यूनियन समेत कई मीडिया संगठनों द्वारा प्रदर्शन किया गया। बडी संख्या में…

Bronze

महात्मा गांधी की 1.80  फिट लम्बी कांस्य प्रतिमा अनावरण

नई दिल्ली, 2 अक्टूबर।  उपराष्ट्रपति एम. वैंकेया नायडू ने  राष्ट्रपिता  की 148वीं जन्म शताब्दी पर महात्मा गांधी की 1.80  फिट लम्बी कांस्य प्रतिमा अनावरण किया। 8.73 लाख रूपये की लागत की  राम सुथार द्वारा तराशी गई  प्रतिमा को राजघाट समाधि परिसर के पार्किग क्षेत्र में  स्थापित किया गया है।  यह…

Rajghat

महात्मा गांधी को 148 वीं जयंती पर देश भर में श्रद्धांजलि दी गई

नई दिल्ली, 2 अक्टूबर । राष्ट्र पिता, महात्मा गांधी को उनकी 148 वीं जयंती पर सोमवार को देश भर में श्रद्धांजलि दी गई और समारोह आयोजित किये गए। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू, प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी, पूर्व प्रधान मंत्री डा. मनमोहन सिंह, वरिष्ठ भाजपा नेता एल के…

Dussehra

ऐतिहासिक हनुमान मंदिर जाखू में दशहरा महोत्सव

शिमला, 1 अक्टूबर । शिमला के ऐतिहासिक हनुमान मंदिर जाखू में दशहरा महोत्सव शनिवार को उत्साह के साथ मनाया गया। हजारों श्रद्धालुओं की उपस्थिति में मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने रावण, कुम्भकरण और मेघनाथ के पुतलों को रिमोट के जरिये अग्नि दी। वीरभद्र सिंह ने संकटमोचन मंदिर में पूजा-अर्चना की। उन्होंने…

Rajnath

चीन की सीमा पर रहने वाले लोग देश की रणनीतिक संपत्ति हैं

नई दिल्ली, 1 अक्टूबर । उत्तराखंड में जोशीमठ में स्थानीय लोगों और भारत-तिब्बती सीमा पुलिस कर्मियों को संबोधित करते हुए शनिवार को गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि चीन की सीमा पर रहने वाले लोग देश की रणनीतिक संपत्ति हैं और किसी भी कीमत पर उन्हें वहां से ळटाने…

Modi

राष्ट्र निर्माण में योगदान के लिए संकल्प लें : मोदी

नई दिल्ली, 30  सितंबर ।  प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने आज दिल्ली में लाल किले के पास माधव दास पार्क में दशहरा समारोह में भाग लिया  और  नागरिकों से आग्रह किया कि विजयदशमी के इस दिन 2022 तक राष्ट्र निर्माण के लिए कुछ रचनात्मक तरीके से योगदान करने के लिए एक…

Tom

अभिनेता और नाट्यकर्मी टॉम ऑल्टर का मुंबई में देहांत

मुंबई, 30 सितम्बर (जनसमा)। अमेरिकी  मूल  के भारतीय अभिनेता, टॉम  ऑल्टर  का  शुक्रवार रात  उनके निवास स्थान पर निधन हो गया।  67 वर्षीय पद्म श्री  की उपाधि से सम्मानित ऑल्टर  त्वचा के कैंसर से पीड़ित थे। उनके परिवार में उनकी पत्नी कैरल, बेटा जेमी और बेटी अफशां हैं. अनुभवी अभिनेता और…

Air force day

हवाई करतबों के लिए रिहर्सल 01 अक्‍तूबर से शुरू होगी

नई दिल्ली, 29 सितंबर । भारतीय वायु सेना 8 अक्‍तूबर को बड़े गर्व के साथ अपना 85 वां वायु सेना दिवस मनाएगी। विभिन्‍न वायुयानों द्वारा किए जाने वाले हैरतअंगेज हवाई करतब वायु सेना केंद्र, हिंडन (गाजियाबाद) में वायु सेना दिवस परेड व प्रतिष्‍ठापन समारोह की मुख्‍य निशानी होंगे। वायु सेना…