covid-19

COVID-19 updates: सर्वाधिक नए मामले वाले राज्य हैं केरल,महाराष्ट्र,प बंगाल

COVID-19 updates: भारत में कोरोना (corona India) के मामले रोज़ाना कम होते जा रहे हैं और बीते 24 घंटे में केवल 16 हजार नए मामले सामने आए हैं।

स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा 29 दिसंबर तड़के 12ः50 बजे जारी आंकड़ों के अनुसार भारत में बीते 24 घंटे में कोरोना (covid-19)  के 16072 नए मामले सामने आए जबकि मरने वालों की संख्या 250 रही है।

देश में बीते 24 घंटे में सर्वाधिक नए मामले वाले तीन राज्य हैं केरल (3047) , महाराष्ट्र (2498 ) तथा पश्चिम बंगाल (1028 )।

देश में बीते 24 घंटे में 24822 लोग स्वस्थ हो गए हैं और कोरोना (covid-19)  के  सक्रिय मामलों की संख्या दो लाख 67 हजार 17 रह गई है।

आंकड़ों के अनुसार देश में अब तक एक करोड़ 2 लाख 24 हज़ार 797 लोग कोरोना से संक्रमित हो चुके हैं और 98 लाख 6 हज़ार 767 लोग स्वस्थ हो चुके हो गए हैं।

भारत में कोरोना (covid-19 in India) से अब तक 1 लाख 48 हज़ार 190 लोगों की मौत हो चुकी है।

देश में हालांकि कोरोना (covid-19) के मामले कम हो रहे हैं फिर भी केवल सिक्किम को छोड़कर कोई राज्य ऐसा नहीं है जहां से कोरोनावायरस ले सामने ना आए हो।

सबसे कम यानी एक से 10 तक नए मामले वाले राज्य हैं दादरा और नगर हवेली तथा दमन और दीव, मिजोरम, अंडमान निकोबार लद्दाख, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश और त्रिपुरा।

दूसरी ओर 11 से 100 नए मामले वाले राज्यों में नागालैंड, चंडीगढ़, मणिपुर, पुद1च्चेरी और असम है।

बीते 24 घंटे में 101 से 1000 तक नए कोरोना संक्रमण मामले वाले राज्य हैं कर्नाटक, आंध्र प्रदेश, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, ओड़िशा, राजस्थान, तेलंगाना, हरियाणा बिहार, गुजरात, मध्य प्रदेश, पंजाब, जम्मू कश्मीर, झारखंड, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और गोवा।

एक हज़ार से अधिक नए मामलों वाले राज्य हैं केरल, महाराष्ट्र, तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल एवं छत्तीसगढ़।

दो लाख से अधिक कोरोना संक्रमण वाले राज्यों की सूची देखें  :

covid-19