Category Archives: समाचार

America keeps a close eye on Kejriwal's arrest

अनाथ हुए बच्चों और बेसहारा बुजुर्गों की मदद करेगी दिल्ली सरकार

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व में दिल्ली सरकार कोरोना के प्रकोप से अनाथ हुए बच्चों और बेसहारा हुए बुजुर्गों की सहारा बनेगी, मदद करेगी। केजरीवाल ने कहा कि ऐसे कई बच्चे जिनके माता-पिता दोनों चल बसे, उन बच्चों की पढ़ाई और परवरिश का सारा खर्चा दिल्ली सरकार उठाएगी। जिन बुजुर्गों…

ब्लैक फंगस या म्यूकोर्मिकोसिस

ब्लैक फंगस या म्यूकोर्मिकोसिस संक्रमण क्या है, कैसे होता है?

ब्लैक फंगस संक्रमण या म्यूकोर्मिकोसिस (Mucormycosis or Black Fungus) क्या है, इसके बारे में जानते हैं। तो साफ है कि ब्लैक फंगस बीमारी  म्यूकोर्मिसेट्स नामक सूक्ष्म जीवों के एक समूह के कारण होती है, जो पर्यावरण में प्राकृतिक रूप से मौजूद होते हैं। यह ज्यादातर मिट्टी में तथा पत्तियों, खाद…

कोविड-19 टीकाकरण

दिल्ली में 45़ से ऊपर आयुवर्ग के बिना रजिस्ट्रेशन टीका लगवा पाएंगे

उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने गुरुवार को दिल्ली के टीकाकरण (वैक्सीनेशन) प्रक्रिया पर एक रिव्यु मीटिंग की जिसमें ये निर्णय लिया गया कि  45+ आयुवर्ग के लोग अब बिना रजिस्ट्रेशन करवाए सीधे वैक्सीनेशन केंद्रों पर जाकर टीका लगवा पाएंगे, वैक्सीनेशन केंद्रों पर ही उनका रेजिस्ट्रेशन किया जाएगा। बैठक में ये निर्णय…

भवानी देवी ओलंपिक क्वालीफाई करने वाली भारत की पहली तलवारबाज़ बनी

ओलंपिक खेलों के लिए क्वालिफाई करने वाली पहली भारतीय तलवारबाज़ बनकर इतिहास रचने वाली तलवारबाज़ भवानी देवी ने कहा कि वह टोक्यो ओलंपिक-2020 में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन देने के लिए उत्सुक हैं। उन्होंने कहा,”यह पहली बार होगा जब हमारे देश के ज्यादातर लोग तलवारबाजी देखेंगे और मुझे खेलते हुए देखेंगे,इसलिए मैं उनके सामने अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन दूंगी। इस वर्ष मार्च में बुडापेस्ट विश्व कप के बाद समायोजित आधिकारिक रैंकिंग (एओआर) पद्धति के माध्यम से कोटा हासिल करने के बाद, चेन्नई की 27 वर्षीय भवानी ने एक लंबी यात्रा के बाद एक बड़ी सफलता हासिल की है। उसने बांस के डंडे से प्रशिक्षण लेकर अपने करियर की शुरुआत की थी। ओलंपिक में भारत का प्रतिनिधित्व करने वाली पहली तलवारबाज़ बनने पर उत्साह का भाव भवानी ने नहीं खोया है। मौजूदा कोविड-19 स्थिति को देखते हुए और टूर्नामेंट रद्द होने की संभावना के साथ, भवानी देवी को ओलंपिक खेलों के लिए रवाना होने से पहले इटली में प्रशिक्षण जारी रखने की उम्मीद है। अप्रैल में लक्ष्य ओलंपिक पोडियम योजना में शामिल होने वाली, भवानी अब मई के महीने में तीन-सप्ताह के शिविर में भाग ले रही हैं, जहां वह इटली की राष्ट्रीय टीम के साथ प्रशिक्षण ले रही हैं। भवानी देवी के दिवंगत पिता एक पुजारी थे और माँ एक गृहिणी हैं। भवानी हर कदम पर अपने माता-पिता से मिले समर्थन के लिए आभारी हैं। उन्होंने बुधवार को भारतीय खेल प्राधिकरण द्वारा आयोजित मीडिया से बातचीत में कहा, “केवल अपने माता-पिता की वजह से, मैं कठिनाइयों को दूर कर आगे बढ़ने में सफल हुई हूँ।” “मेरी माँ ने मुझे हमेशा प्रोत्साहित किया। वह मुझसे हमेशा कहती हैं, “अगर आज अच्छा न  है, तो कल ज़रूर बेहतर होगा। यदि आप 100 प्रतिशत देते हैं, तो आप निश्चित रूप से उसके परिणाम प्राप्त करेंगे।” भवानी देवी ने कहा, “यहां तक ​​  कोविड -19 के उपचार के दौरान भी अस्पताल के बिस्तर से उन्होंने मुझे अपने सपने पर ध्यान केंद्रित करने और घर वापस लौट कर उनकी देखभाल करने की बजाय, बुडापेस्ट विश्व कप में खेलने के लिए कहा था।” भवानी देवी ने कहा कि जब ओलंपिक के लिए योग्यता प्राप्त करना दूर का सपना लग रहा था, तब लोगो ने उससे तलवारबाज़ी जारी रखने से मना कर दिया था, लेकिन उसके माता-पिता ने उसे आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया। उन्होने कहा, “जब मेरी रैंकिंग योग्यता के करीब नहीं थी, तो लोग पूछते थे कि वह इतना समय क्यों लगा रही है खेल में।वह एक महिला है, वह शिक्षा प्राप्त कर सकती है और कुछ नौकरी पाने की सोच सकती है मुझे बाहर से प्रोत्साहन नहीं मिला, लेकिन मेरी माँ और पिता ने मुझे चिंता न करने के लिए कहा।” खेल मंत्रालय ने 2019-20 में 16.94 करोड़ रुपये के बजट के साथ वार्षिक कैलेंडर ऑफ़ ट्रेनिंग एंड कॉम्पिटिशन (एसीटीसी) के माध्यम से भारतीय तलवारबाज़ी संघ का समर्थन किया है। लक्ष्य ओलंपिक पोडियम योजना-टॉप्स में शामिल होने से पहले, भवानी देवी को एसीटीसी के तहत 20 लाख रुपये का विशेष अनुदान मिलाअब, ओलंपिक तक उसके कोचिंग शुल्क और विशेष उपकरणों की खरीद के लिए, मिशन ओलंपिक सेल द्वारा 19.28 लाख रुपये मंजूर किए गए हैं।

ऑक्सीजन सिलेंडरों की ढुलाई

भारतीय वायु सेना के विमानों ने की ऑक्सीजन सिलेंडरों की ढुलाई

देश में ऑक्सीजन संकट से उबरने के लिए 23 अप्रैल 2021 से 11 मई 2021 तक सी17, सी130जे, एएन32 जैसे भारतीय वायु सेना के 75 विमानों द्वारा कुल 156 खाली ऑक्सीजन टैंकर, 526ऑक्सीजन कंसंट्रेटर्स तथा 140 ऑक्सीजन सिलेंडरों की ढुलाई की गई। विभिन्न एयरलाइंनों के जरिये भी ऑक्सीजन कंसंट्रेटर्स के 41 भागों की…

Corona vaccine

दो से 18 वर्ष आयु के लिये कोवैक्सीन के परीक्षण को मंजूरी

सरकार ने दो से 18 वर्ष आयु वर्ग के लोगों के लिये कोवैक्सीन (COVAXIN) के दूसरे व तीसरे चरण के परीक्षण को मंजूरी दे दी है। ड्रग्स कंट्रोलर जनरल ऑफ इंडिया (डीसीजीआई) ने सजग पड़ताल के बाद विशेषज्ञ समिति (एसईसी) की सिफारिशें मान ली हैं और दो से 18 वर्ष आयु…

ऑक्सीजन सिलेंडर

कतर में रहने वाले प्रवासी भारतीयों ने 230 ऑक्सीजन सिलेंडर उपहार में दिए

कतर में रहने वाले प्रवासी भारतीयों ने 230 ऑक्सीजन सिलेंडर उपहार में दिए हैं। इसके अलावा 20-20 मीट्रिक टन के मेडिकल ऑक्सीजन (एलएमओ) से भरे हुए दो क्रायोजेनिक कंटेनर भी बुधवार को भारत पहुंचे। केन्द्र सरकार ने एक विज्ञप्ति में जानकारी दी है कि ये ऑक्सीजन कंटेनर फ्रांसीसी मिशन द्वारा…

Thunderstorm

पंजाब, हरियाणा, दिल्ली सहित देश के कई इलाकों में आंधी-तूफान की संभावना

पंजाब तथा हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली में आज और कल यानि 13 और 14 मई को बिजली कड़कने के साथ आंधी-तूफान (Thunderstorm) की संभावना है।  यह स्थिति देश के लगभग अधिकांश इलाकों में भी रह सकती है। मौसम विभाग के अनुसार 13 मई को पंजाब तथा हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली के…

covid-19

covid-19 updates: दिल्ली में कोरोना से 24 घंटे में 3 सौ की मौत

covid-19 updates: दिल्ली (Delhi) में बीते 24 घंटे में कोरोना से मरने वालों की संख्या 3 सौ तक पहुंच गई है। बीते 24 घंटे में भारत में कोरोना (corona India) के 3.62 लाख नए मामले सामने आए हैं और 4127 लोगों की कोरोना से मौत (corona deaths) हो गई है। स्वास्थ्य…

ऑक्सीजन

ऑक्सीजन कंसंट्रेटर, सिलेंडर, वेंटिलेटर, रेमडेसिविर इंजेक्शन राज्यों को भेजे गए

भारत सरकार  ने विदेशो से प्राप्त कोविड राहत सामग्री के तहत  कुल मिलाकर 20 अप्रैल 2021 से 10 मई 2021 तक 9200 ऑक्सीजन कंसंट्रेटर, 5243 ऑक्सीजन सिलेंडर, 19 ऑक्सीजन जेनरेटर प्लांट, 5913 वेंटिलेटर , 3.44 लाख रेमडेसिविर इंजेक्शन सड़क और वायु मार्ग से  राज्यों को भेजे हैं। भारत को संयुक्त…

covid-19

covid-19 updates: बीते 24 घंटे में 4198 लोगों की मौत

covid-19 updates: भारत में कोरोना (corona India) से बीते 24 घंटे में 4198 लोगों की मौत (deaths) हो चुकी है और तीन लाख 48 हजार से अधिक नए मामले सामने आए हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा 12 मई को प्रातः 4 बजकर 26 मिनट पर जारी आंकड़ों के अनुसार भारत में…

अनिल देशमुख

अनिल देशमुख के खिलाफ धन शोधन रोकथाम कानून के तहत मामला दर्ज

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने धन शोधन रोकथाम कानून के तहत महाराष्ट्र के पूर्व गृह मंत्री अनिल देशमुख के खिलाफ मामला दर्ज किया है। प्रवर्तन निदेशालय इस मामले में जांच को आगे बढ़ाने के लिए अनिल देशमुख और उनके निजी कर्मचारियों को जल्दी बुलाएगी। अनिल देशमुख के खिलाफ  सीबीआई द्वारा प्राथमिक…

हम जीतेंगे

हम जीतेंगे, व्याख्यान श्रृंखला में संत, महंत, विचारक उद्बोधन देंगे

कोरोना संकट काल में समाज में सकारात्मक वातावरण का निर्माण करने के लिए ‘’Positivity Unlimited : हम जीतेंगे’ व्याख्यान श्रृंखला का आयोजन  11 से 15 मई तक किया जारहा है। कोविड रिस्पांस टीम (सीआरटी), समाज हितैषी नागरिक, धार्मिक, सामाजिक संगठनों की  कोरोना संकट काल में महामारी से निपटने के लिए…

कोरोना संक्रमित नवजात शिशु आक्सीजन सपोर्ट के बाद स्वस्थ

छत्तीसगढ़ में दुर्ग के जिला अस्पताल, एसएनसीयू में कोरोना संक्रमित एक नवजात शिशु 15 दिन आक्सीजन सपोर्ट में रखने के बाद पूरी तरह स्वस्थ हो गया है और अब मां के पास है। यह बच्चा प्रिमैच्योर हुआ था और जब 29 दिन का था तब इसे सर्दी बुखार की समस्या आई।…

covid-19

covid-19 updates: कोरोना के मामले घटकर 3.29 लाख तक आए

covid-19 updates:  देश के कुछ राज्यों में जारी लॉकडाउन का असर दिख रहा है और बीते 24 घंटे में कोरोनावायरस (coronavirus) के मामले घटकर तीन लाख 29 हजार तक आ गए हैं। हालांकि यह मामूली गिरावट है किन्तु कुछ राहत पहुंचाने वाली है। स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा 11 मई 2021 को…

आयुष–64

आयुष-64 का दिल्ली में मुफ़्त वितरण करेगा आयुष मंत्रालय

दिल्ली में  आयुष मंत्रालय कोविड 19 के उपचार में लाभकारी औषधि आयुष 64 का सोमवार 10 मई,2021 से मुफ़्त वितरण करेगा। अस्पताल के बाहर के कोविड मरीजों की सेवा करने के प्रति अपनी वचनबद्धता के एक प्रतीक के रूप में, आयुष मंत्रालय ने पिछले शनिवार से दिल्ली के कई स्थानों पर…

covid-19

गुरद्वारों की तरह मठाधीश और मंदिर भी मदद के लिए आगे आएं

कोरोना के इस भयावह संकट में गुरद्वारों की तरह सक्षम हिन्दू मंदिरों और मठाधीशों को चाहिए कि वे लोगों की मदद के लिए ठीक वैसे ही आगे आएं जैसे कुंभ स्नान और कलश यात्राओं के लिए जोशखरोश दिखा रहे थे। यह टिप्पणी हमारी नहीं है। यह बात गांव से लौटकर…

covid-19

covid-19 updates: कोरोना से मौत का आंकड़ा 4 हज़ार पार

covid-19 updates: भारत में कोरोना से बीते 24 घंटे में मौत का आंकड़ा 4 हज़ार पार कर गया है। देश में कोरोना से अब तक 2 लाख 38 हजार 265 लोगों की मौत हो चुकी है। स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा 8 मई पूर्वान्ह 12ः 22 बजे जारी आंकड़ों के अनुसार भारत…

कोविन एप्लीकेशन

कोविन एप्लीकेशन में चार अंकों वाला सेक्योरिटी कोड

कोविन एप्लीकेशन में चार अंकों वाला सेक्योरिटी कोड शुरू करने का फैसला किया गया है। टीकाकरण करने वालों की ओर से गलत सूचना जारी किये जाने पर रोक लगाने के लिए  यह व्यवस्था की गई हैं। स्‍वास्‍थ्‍य एवं परिवार कल्‍याण मंत्रालय द्वारा आज 7 मई, 2021 को जारी प्रेस विज्ञप्ति में…

कोरोना से जंग

कोरोना से जंग का मेरा अनुभव और कोरोना वारियर्स

वंदना रावत===== कई साल पहले अपने परिवार के साथ देहरादून घूमने आई थी। एक सड़क पर बहुत बड़ा सा होर्डिंग टंगा था ‘कैलाश हॉस्पिटल’। ध्यान से देखा तो होर्डिंग लटक कर  ‘लाश हॉस्पिटल’ ज्यादा पढ़ा जा रहा था। मैं मन ही मन काफी हंसी थी तब। मैं इन दिनो राजस्थान के…