Tag Archives: Congress

जेटली ने गोवा के राज्यपाल के निर्णय का बचाव किया

नई दिल्ली, 14 मार्च| कांग्रेस द्वारा मणिपुर और गोवा में सरकार बनाने के लिए जरूरी समर्थन हासिल करने के लिए धनबल के उपयोग का आरोप लगाए जाने के बाद केंद्रीय वित्तमंत्री अरुण जेटली ने मंगलवार को कहा कि कांग्रेस कुछ ज्यादा ही शिकायत करती है। जेटली ने कहा कि गोवा…

कांग्रेस की सर्जिकल कार्रवाई के दावे पर मनोहर पर्रिकर की चुटकी

कांग्रेस ने न्यायालय के आदेश को ‘बड़ी जीत’ कहा, पर्रिकर मौन

पणजी, 14 मार्च | गोवा में मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने जा रहे भाजपा नेता मनोहर पर्रिकर ने मंगलवार को कहा कि वह शाम को अपने शपथ ग्रहण समारोह के बाद ही सर्वोच्च न्यायालय के शक्ति परीक्षण के आदेश पर कोई टिप्पणी करेंगे। वहीं, कांग्रेस ने शीर्ष न्यायालय के आदेश…

कश्मीर मुद्दे के हल से खत्म होगा आतंकवाद : फारूख

नेकां ने गठबंधन पर फैसले की जिम्मेदारी फारूक को सौंपी

श्रीनगर, 14 मार्च | जम्मू एवं कश्मीर के अनंतनाग और श्रीनगर में होने वाले संसदीय उपचुनाव के लिए नेशनल कांफ्रेंस (नेकां) ने मंगलवार को पार्टी का कांग्रेस के साथ गठबंधन हो या नहीं, यह फैसला लेने के लिए पार्टी अध्यक्ष फारूक अब्दुल्ला को अधिकृत किया है। नेकां की बैठक के…

गोवा राज्यपाल का फैसला एकपक्षीय : दिग्विजय सिंह

पणजी, 14 मार्च | कांग्रेस महासचिव दिग्विजय सिंह ने मंगलवार को कहा कि गोवा में सरकार बनाने के लिए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को आमंत्रित करने का राज्यपाल मृदुला सिन्हा का फैसला एकपक्षीय है। राज्यपाल ने कांग्रेस की ओर से सरकार गठन के लिए पत्र दिए जाने के बावजूद भाजपा…

मणिपुर में किसकी सरकार? कांग्रेस या भाजपा?

इंफाल, 12 मार्च | मणिपुर विधानसभा चुनाव में कांग्रेस 28 सीटें जीत कर सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभरी है, लेकिन यह संख्या बहुमत के आंकड़े से कम है, लिहाजा सरकार गठन को लेकर अनिश्चितता का माहौल बना हुआ है। निर्दलीय विधायक अशाब उद्दीन नई सरकार के गठन में…

अमेठी-रायबरेली : कांग्रेस अपने गढ़ में 10 में 8 सीटें हारी

नई दिल्ली, 11 मार्च | उत्तर प्रदेश में कांग्रेस का गढ़ माने जाने वाले अमेठी और रायबरेली संसदीय निर्वाचन क्षेत्र में विधानसभा की दस सीटों में से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को छह सीटें और समाजवादी पार्टी को दो सीटें मिली हैं। कांग्रेस को महज दो सीटें मिली हैं। राज्य…

उप्र व उत्तराखंड में भाजपा ने रचा इतिहास, पंजाब में कांग्रेस

नई दिल्ली, 11 मार्च | पांच राज्यों के विधानसभा चुनावों में शनिवार को आए नतीजों ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के खेमे में खुशी की लहर दौड़ा दी। पार्टी को उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में ऐतिहासिक कामयाबी मिली है। जबकि, पंजाब में कांग्रेस ने शानदार सफलता हासिल की है। मणिपुर…

उप्र व उत्तराखंड में भाजपा, पंजाब में कांग्रेस की लहर

नई दिल्ली, 11 मार्च | पांच राज्यों के लिए हुए विधानसभा चुनावों की शनिवार को जारी मतगणना के रुझान काफी हद तक स्पष्ट हो चुके हैं, जिसमें उत्तर प्रदेश व उत्तराखंड में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को स्पष्ट बहुमत मिलता नजर आ रहा है, जबकि सीमावर्ती राज्य पंजाब में कांग्रेस…

अकाली नेताओं का अहंकार हार की वजह : सिद्धू

चंडीगढ़, 11 मार्च | क्रिकेटर से राजनेता बने नवजोत सिंह सिद्धू ने शनिवार को कहा कि कांग्रेस की पंजाब विधानसभा चुनावों में जीत पार्टी का ‘पुनरुत्थान’ है। उन्होंने शिरोमणि अकाली दल की हार के लिए इसके नेतृत्व के ‘अहंकार और राज्य की निधि को व्यक्तिगत संपत्ति में बदलने’ को जिम्मेदार…

गोवा में त्रिशंकु विधानसभा के आसार

पणजी, 11 मार्च | गोवा विधानसभा चुनाव के लिए जारी मतगणना के रुझान के अनुसार राज्य में त्रिशंकु विधानसभा की स्थिति बन सकती है। राज्य में कांग्रेस ने दो सीटें जीती हैं और वह छह पर आगे चल रही है। भाजपा तीन सीटें हासिल कर चुकी है और तीन अन्य…

नशाखोरी समाप्त करना प्राथमिकता : अमरिंदर

चंडीगढ़, 11 मार्च | कांग्रेस के नेता अमरिंदर सिंह ने पंजाब में पार्टी की जीत के बारे में कहा कि उनकी सरकार की प्राथमिकता राज्य से नशाखोरी को समाप्त करने की होगी। अमरिंदर ने संवाददाताओं से बातचीत में कहा, “पंजाब के लोगों ने बहुत बड़ा जनादेश दिया है। हमारी प्राथमिकता…

पंजाब में कांग्रेस विधायकों की बैठक रविवार को

चंडीगढ़, 11 मार्च | पंजाब विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी की जीत को देखते हुए कांग्रेस विधायकों की रविवार को दोपहर 2 बजे बैठक होगी, जिसमें राज्य में शपथ ग्रहण समारोह और मंत्रिमंडल गठन का फैसला किया जाएगा। पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष और मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार कैप्टन अमरिंदर सिंह…

राहुल का कद कम नहीं होगा : दिग्विजय सिंह

नई दिल्ली, 11 मार्च | कांग्रेस के दिग्गज नेता दिग्विजय सिंह ने शनिवार को कहा कि उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में पार्टी के खराब प्रदर्शन को देखते हुए पार्टी उपाध्यक्ष राहुल गांधी का कद कम किए जाने का कोई सवाल ही पैदा नहीं होता। सिंह ने कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व…

उत्तराखंड : मुख्यमंत्री हरीश रावत अपनी दोनों सीट हारे

देहरादून, 11 मार्च | उत्तराखंड के मुख्यमंत्री हरीश रावत हरिद्वार ग्रामीण विधानसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी से 12,000 वोटों के अंतर से हारने के साथ ही किच्छा विधानसभा सीट से भी हार गए हैं। हरीश रावत को हरिद्वार ग्रामीण विधानसभा सीट पर 32,645 वोट…

पंजाब : कांग्रेस स्पष्ट बहुमत की ओर, आप दूसरे स्थान पर

चंडीगढ़, 11 मार्च | पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए शनिवार को जारी मतगणना में कांग्रेस स्पष्ट बहुमत की ओर बढ़ रही है, जबकि आम आदमी पार्टी (आप) दूसरे स्थान पर है। राज्य की 117 सदस्यीय विधानसभा में से सभी सीटों के रूझान आ गए हैं, जिनमें से कांग्रेस नौ सीटें…

Congress

उप्र में कांग्रेस के खराब प्रदर्शन के लिए राहुल दोषी नहीं : सिंघवी

नई दिल्ली, 11 मार्च | कांग्रेस प्रवक्ता अभिषेक मनु सिंघवी ने शनिवार को कहा कि उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में पार्टी के खराब प्रदर्शन के लिए अकेले कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी को जिम्मेदार नहीं ठहराया जाना चाहिए। सिंघवी ने समाचार चैनल ‘एनडीटीवी’ से कहा, “अगर (मतगणना के) शुरुआती रूझान ही…

उप्र में सपा-कांग्रेस गठबंधन सत्ता में आएगा : राहुल

नई दिल्ली, 10 मार्च | कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावों को लेकर जारी सर्वेक्षणों को खारिज करते हुए शुक्रवार को कहा कि राज्य में समाजवादी पार्टी (सपा) और कांग्रेस का गठबंधन ही सत्ता में आएगा। राहुल ने यहां संवाददाताओं से कहा, “उत्तर प्रदेश में सपा-कांग्रेस गठबंधन…

कांग्रेस से गठबंधन के लिए अखिलेश जिम्मेदार : अमर सिंह

नई दिल्ली, 10 मार्च| समाजवादी पार्टी से निष्कासित नेता अमर सिंह ने कहा है कि उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के बेहतर प्रदर्शन की वजह मुख्यमंत्री अखिलेश यादव द्वारा कांग्रेस से गठबंधन किया जाना है। अमर सिंह ने भ्रष्टाचार और विकास नहीं करने के लिए अखिलेश यादव सरकार…

एग्जिट पोल : पंजाब में कांग्रेस तो उत्तराखंड में भाजपा को बढ़त

नई दिल्ली, 9 मार्च | पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए मतदान बाद किए गए पांच सर्वेक्षणों में कांग्रेस को बढ़त दिखाया गया है जबकि आम आदमी पार्टी (आप) को दूसरे नंबर पर दिखाया गया है। सर्वेक्षणों में कांग्रेस सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है। आजतक-सिसेरो के अनुमान के मुताबिक, पंजाब…

यह चुनाव सपा, बसपा और कांग्रेस की छुट्टी का अवसर है : मोदी

मिर्जापुर, 03 मार्च (जनसमा)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए कहा, ‘‘यह चुनाव एक उत्सव है और यह उत्सव सपा, बसपा और कांग्रेस की छुट्टी का अवसर है।’’ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष…