Category Archives: समाचार

पुलिस बलात्कारियों को गोली मारने में नहीं हिचकेगी: बस्सी

नई दिल्ली, 04 जनवरी। देश में बढ़ते बलात्कार की घटनाओं के बीच दिल्ली पुलिस के कमिश्नर बीएस बस्सी ने एक विवादित बयान दे दिया है। उन्होंने कहा कि अगर देश का कानून इजाजत दे तो दिल्ली पुलिस बलात्कारियों को गोली मारने में भी नहीं हिचकेगी। सोमवार को दिल्ली पुलिस कमिश्नर…

लक्ष्मण की 281 रनों की पारी बनी 50 वर्षों की सर्वश्रेष्ठ पारी

नई दिल्ली, 04 जनवरी। ईएसपीएन की डिजीटल पत्रिका क्रिकेट मंथली भारतीय कलात्मक बल्लेबाज वीवीएस लक्ष्मण की आस्ट्रेलिया के खिलाफ कोलकाता के ईडन गार्डन्स में खेली गयी 281 रन की पारी को पिछले 50 वर्षों में टेस्ट क्रिकेट में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन आंका गया है। यह मैच वैसे शुरुआती दिनों में उतना…

इतिहास के अनछुए पहलुओं को प्रकाश में लाने के लिए कुशीनगर में सम्मेलन इसी साल

कुशीनगर, 04 जनवरी। कुशीनगर में देश के शीर्ष 400 इतिहासकार भारतीय इतिहास के कई अनछुए पहलुओं को प्रकाश में लाने की कोशिश के तहत मंथन के लिए इसी साल 21-22 अक्टूबर को जुट रहे हैं। दो दिवसीय इस मंथन में राष्ट्रीय महत्व के उन ऐतिहासिक बिंदुओं को चिन्हित किया जाएगा, जिनको…

आतंकियों से लोहा लेते शहीद हुए फतेह सिंह के नाम हैं 40 गोल्ड, 14 सिल्वर !

पठानकोट, 04 जनवरी । पठानकोट एयरफोर्स स्टेशन पर आतंकवादियों के खिलाफ ऑपरेशन में कैप्टन फतेह सिंह शहीद हो गए। वे बेहतरीन शॉर्प शूटरों में शामिल थे। वह अब तक बिग बोर सेक्शन लांग रेंज 500 मीटर राइफल में कुल 64 मेडल जीत चुके थे। इसमें 40 गोल्ड, 14 सिल्वर और…

पूर्वोत्तर में भूकंप, छह लोगों की जान गई, 100 से अधिक घायल

इंफाल/गुवाहाटी, 04 जनवरी । पूर्वोत्तर क्षेत्र में आज 6.8 की उच्च तीव्रता का भूकंप आया जिससे कम से कम छह लोगों की जान चली गई और 100 से अधिक घायल हो गए। भूकंप के कारण कई इमारतें क्षतिग्रस्त हो गईं और लोग दहशत में आ गए। भूकंप का केंद्र मणिपुर…

पुणे में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का जयघोष

पुणे, 4 जनवरी। बाजीराव पेशवा की कभी राजधानी रहने के साथ-साथ छत्रपति शिवाजी, संत ज्ञानेश्वर, तुकाराम और लोकमान्य तिलक की कभी नगरी रही पूना में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का एक लाख से ज्यादा संख्या का पथ संचलन, उस समय इस क्षेत्र के हर नागरिक को स्वर्णिम गौरव का अनुभव करा…

विदेशी हथियारों के जखीरे सहित तीन गिरफ्तार, पाकिस्तानी सिम भी बरामद

मोहाली, 04 जनवरी । पंजाब पुलिस ने मोहाली के खरड़ से तीन संदिग्ध लोगों को हथियारों के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनसे पाकिस्तानी सिम और हथियार भी बरामद किए हैं। यह लोग पाकिस्तान से भारत में ड्रग्स की स्मलिंग करते थे। पुलिस ने इनसे पाकिस्तान, ब्राजील और चाइना…

परिवार परामर्श केन्द्र ने साल भर में 186 जोड़ों को पुनः मिलाया

लखनऊ/ हरदोई, 04 जनवरी। लखनऊ के पुलिस हेडक्वार्टर की ओर से ग्रामीण जनपद हरदोई में संचालित परामर्श केन्द्र ने एक जनवरी, 2015 से अभी तक कुल 186 जोड़ों को पुनः मिलाने में कामयाबी हासिल की है। लखनऊ स्थित उत्तर प्रदेश पुलिस कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार जनपद हरदोई में अपर…

अफगानिस्तान में भारतीय वाणिज्य दूतावास पर आतंकी हमला

काबुल, 4 जनवरी। अफगानिस्तान के बल्ख प्रांत के मजार-ए-शरीफ में रविवार देर रात आतंकवादियों ने भारतीय वाणिज्य दूतावास पर हमला कर दिया। हमलावरों ने भारतीय वाणिज्य दूतावास के सामने एक रिहायशी इमारत में घुसकर दूतावास पर गोलीबारी की। समाचार एजेंसी ‘पजवक अफगान’ ने ट्वीट कर बताया, “इस घटना को चार हमलावरों…

उत्तर-पूर्वी राज्यों के मुख्यमंत्रियों से प्रधानमंत्री ने की बात

नई दिल्ली, 4 दिसम्बर I उत्तर-पूर्वी राज्यों में आए भूकम्प के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रभावित राज्यों के मुख्यमंत्रियों से बात करके उन्हें आपदा से निपटने के लिए हर संभव सहायता उपलब्ध करने का आश्वासन दिया हैI राहत और बचाव कार्यो पर प्रधानमंत्री कार्यालय लगातार निगाह रखे हुए हैंI…

कोलकाता में गंगा सागर मेले के लिये सुरक्षा बढ़ी

कोलकाता, 4 जनवरी। धार्मिक आस्था के लिये प्रसिद्ध गंगा सागर मेले के लिये राजधानी कोलकाता सहित पूरे दक्षिण 24 परगना जिले में सुरक्षा व्यवस्था कडी की जा रही है। दक्षिण 24 परगना जिले के सागरद्वीप में गंगा नदी व समुद्र के संगम स्थल पर लगने वाले इस मेले में मकर…

शहीद हुए जवानों के पार्थिव शरीर आज पहुंचेंगे घर

शिमला, 04 जनवरी। पठानकोट एयरफोर्स स्टेशन के बेस कैंप पर हुए आतंकी हमले में प्रदेश के भी डिफेंस सिक्योरिटी कोर के दो जवान शहीद हुए हैं। इनमें जिला कांगड़ा के बहादुर जवान संजीवन सिंह राणा और चम्बा जि़ला के भटियात क्षेत्र के बासा गांव के जगदीश चंद शामिल हैं। आधिकारिक…

हिमाचल में जल्द ही देखने को मिल सकती है बर्फबारी

शिमला, 04 जनवरी। हिमाचल में बर्फबारी की राह देख रहे पर्यटकों का इंतजार खत्म हो सकता है। मौसम विभाग ने आज से राज्य में पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने की संभावना जताई है। इसके प्रभाव से यहां मौसम करवट ले सकता है। मौसम विभाग का कहना है कि सोमवार को…

राष्‍ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने म्यांमार के स्वतंत्रता दिवस पर शुभकामनाएं दी

नई दिल्ली, 4 जनवरी।  राष्‍ट्रपति  प्रणब मुखर्जी ने म्यांमार गणराज्‍य की सरकार और वहां की जनता को उनके स्‍वतंत्रता दिवस (04, जनवरी, 2016) के अवसर पर अपनी बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। फोटो में म्यांमार के राष्‍ट्रपति यू थीन सीन म्यांमार के राष्‍ट्रपति यू थीन सीन को भेजे अपने संदेश में…

जीएसटी के समर्थन में कैट चलाएगा देशव्यापी अभियान, 5-6 जनवरी को नागपुर में सम्मेलन

नई दिल्ली, 4 जनवरी। देश में जल्द से जल्द जीएसटी लागू करवाने के लिए अपनी प्रतिबद्धता को दोहराते हुए देश के 6 करोड़ से अधिक व्यापारियों के संगठन कॉन्फ़ेडरेशन ऑफ़ आल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) ने जीएसटी के समर्थन में एक राष्ट्रव्यापी अभियान चलाने की घोषणा की है। अभियान का उद्देश्य…

सुरक्षा बलों ने मारा छठा आतंकी, लेफ्टिनेंट कर्नल निरंजन कुमार शहीद

नई दिल्ली, 03 जनवरी (हि.स)। पठानकोट एयरबेस में रविवार को दोबारा शुरू हुए ऑपरेशन में दो आतंकियों को सुरक्षा बलों ने मारा गिराया है। इस तरह कल से अब तक कुल छह आतंकियों के मारे जाने की खबर है। सेना के हवाले से इसकी पुष्टि कर दी गई है। पठानकोट…

भाकपा नेता एबी बर्धन का दाह संस्कार सोमवार को दिल्ली में

नई दिल्ली,03 जनवरी (हि.स)। वामपंथी नेता एवं भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा) के महासचिव एबी बर्धन का दाह संस्कार सोमवार को राजधानी दिल्ली में किया जाएगा। पार्टी की ओर से जारी बयान में यह बात कही गई है। फोटो: हिस वयोवृद्ध भाकपा नेता ए बी बर्धन का निधन शनिवार शाम को…

आतंकी मंसूबों को सुरक्षा बलों ने किया नाकाम : केंद्रीय गृह सचिव

नई दिल्ली, 03 जनवरी । आतंकवादियों के मंसूबों को नाकाम करने का दावा करते हुए केंद्रीय गृह सचिव राजीव महर्षि ने रविवार को कहा कि हमारे जवान जल्द ही इस ऑपरेशन को ख़त्म करेंगे। राजीव महर्षि ने कहा कि शनिवार शाम तक चार आतंकवादियों को मार गिराया गया था। आज…

ठण्ड से ठिठुरते लोगों को राहत देने मुख्यमंत्री उतरे सड़कों पर

देहरादून,03 जनवरी। रविवार को देर रात्रि मुख्यमंत्री हरीश रावत देहरादून शहर के हालात का जायजा लेने निकलें। उन्होनें ठंड से ठिठुर रहे बेसहारा लोगों के हालचाल जाने तथा उन्हें कम्बल बांटे। परेड ग्राउंड, आईएसबीटी एवं दून अस्पताल के आस-पास जहां भी उन्हें बेघर लोग ठंड से बेहाल मिले, उन्होंने सबको…

Delhi Metro

रात नौ बजे के बाद राजीव चौक मेट्रो स्टेशन बंद

नई दिल्ली, 03 जनवरी । पठानकोट एयरबेस हमले के बाद खुफिया सूत्रों ने सचेत किया था कि दो आतंकियों के दिल्ली की सीमा में घुसने की आशंका है। खबर है कि इसी आशंका के चलते आज (रविवार) रात नौ बजे के बाद राजीव चौक मेट्रो स्टेशन सुरक्षा कारणों से बंद…