Category Archives: समाचार

गणतंत्र दिवस परेड में 15 मिनट का समय कम होगा

नई दिल्ली, 02 जनवरी। केन्द्र सरकार ने इस बार गणतंत्र दिवस परेड की समयावधि को कम करने का फैसला लिया है। इसके लिए परेड करने वाली टुकड़ियों और झाकियों की संख्या में कमी की जा रही है I जानकारी के अनुसार पिछले साल लंबी परेड के दौरान हुई बारिश की…

मुख्यसचिव ने किया कैलेण्डर का विमोचन

शिमला 02 जनवरी । हि.प्र. सचिवालय कर्मचारी सहकारी ऋण एवं बचत (गैर कृषक) सभा की कार्यकारिणी ने आज यहां मुख्य सचिव पी. मित्रा से मुलाकात की। कार्यकारिणी ने मुख्य सचिव को सभा की गतिविधियों बारे में अवगत कराते हुए बताया कि वर्तमान में सभा के 1200 से अधिक सदस्य हैं…

हमीरपुर के विझड़ी विकास खण्ड मेें चुनावों के दौरान सार्वजनिक अवकाश की अधिसूचना

शिमला 02 जनवरी। प्रदेश सरकार के एक प्रवक्ता ने आज यहां कहा कि हमीरपुर जिले के विकास खण्ड बिझड़ी के अन्तर्गत पंचायती राज सस्थानों के आम चुनाव आयोजित कराने के उद्देश्य से 1, 3 और 5 जनवरी, 2016 के स्थान पर 2, 4 और 6 जनवरी, 2016 को (यदि चुनाव…

तड़के तीन बजे से अपराह्न 3 बजे तक पठानकोट में क्या हुआ?

पठानकोट, 02 जनवरी (हि.स.)। पाकिस्तान से आए आतंकियों ने शनिवार तड़के यहां के एयरफोर्स स्टेशन पर हमला कर दिया। चार आतंकी मारे गए। एक एयरफोर्स कमांडो समेत तीन जवान शहीद हो गए। एक सिविलियन की जान गई है। एक और जख्मी है। बताया जा रहा है कि एयरबेस के अंदर…

हरियाणा, हिमाचल में हाईअलर्ट

रोहतक/चंबा, 02 जनवरी। पठानकोट में शनिवार सुबह हुए आतंकवादी हमले के बाद हरियाणा में हाईअलर्ट जारी कर दिया गया है। आज रोहतक में आयोजित एक कार्यक्रम में हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने आतंकवादी हमले की कड़ी भर्त्सना करते हुए इसे दुर्भाग्यपूर्ण  बताया है। पठानकोट में 2 जनवरी, 2016 को…

लावा ने लांच किया आईवरी एम-4 टैबलेट

मुंबई, 02 जनवरी। बाजार में सस्ते टैबलेट की बढ़ती मांग को देखते हुए लावा कंपनी ने उपभोक्ताओं को दस हजार रुपए से कम कीमत में अच्छी सुविधाएं देने के उद्देश्य से शनिवार को अपना आईवरी एम-4 टैबलट लांच किया है। कंपनी ने इसकी कीमत 9,299 रुपए रखी है, ताकि आम…

महंगी गाड़ियों के शौकीन बिहार सरकार के मंत्री

पटना, 2 जनवरी। बिहार सरकार के सभी 29 मंत्रियों द्वारा सार्वजनिक किये गये संपत्ति के ब्यौरे में अधिकतर के पास महंगी लक्जरी गाड़ियां और हथियार उपलब्ध हैं। जबकि किसी के पास एक से अधिक गाड़ियां हैं तो कुछ ऐसे भी हैं जिनके पास कार भी नही है। वाहन शौकीनों में कोई फॉर्च्यूनर तो…

देश के जवान किसी भी हमले का जवाब देने में सक्षम: राजनाथ

नई दिल्ली, 02 जनवरी। केन्द्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा है कि भारत हमेशा शांति चाहता है। लेकिन देश में होने वाले किसी भी आंतकी हमले का जवाब देने में सुरक्षा बलों के जवान सक्षम हैं । पंजाब के पठानकोट स्थित वायुसेना बेस पर हुए आतंकी हमले के बाद…

पुल को उड़ाने की थी नक्सलियों की योजना

पटना/डोरीगंज/छपरा, 2 जनवरी (हि.स.)। नक्सलियों ने छपरा-आरा के बीच बन रहे पुल के बेस कैंप पर हमला कर जेनरेटर को जला दिया। 20 से 25 की संख्या में आये नक्सलियों ने वहां मौजूद सुरक्षा गार्ड को यह कह कर हटा दिया कि उन्हें उन लोगों से कोई मतलब नहीं है।…

मैसूर विश्वविद्यालय में ‘भारतीय विज्ञान कांग्रेस’ रविवार से, प्रधानमंत्री मोदी करेंगे उद्घाटन

नई दिल्ली, 02 जनवरी। कर्नाटक स्थित मैसूर विश्वविद्यालय में आगामी तीन से सात जनवरी तक 103वीं भारतीय विज्ञान कांग्रेस का आयोजन किया जा रहा है I विज्ञान कांग्रेस का उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी करेंगे I सम्मेलन के दौरान देश के कई प्रख्यात और वरिष्ठ वैज्ञानिकों का समूह देश में विज्ञान…

पठानकोट आतंकी हमले के बाद दिल्ली में बैठकों का दौर शुरू

नई दिल्ली, 2 दिसम्बरI पंजाब के पठानकोट स्थित वायुसेना बेस पर हुए आतंकी हमले के बाद राजधानी दिल्ली में रक्षा मंत्रालय, गृह मंत्रालय और वायुसेना मुख्यालय में बैठकों का दौर शुरू हो गया हैI प्रधानमंत्री कार्यालय लगातार रक्षा और गृह मंत्रालय से संपर्क बनाए हुए है I सभी स्थितियों पर…

प्रधानमंत्री दो दिवसीय कर्नाटक दौरे पर

नई दिल्ली, 2 दिसम्बरI दो दिन के कर्नाटक दौरे पर जा रहे प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी रविवार को मैसूर विश्‍वविद्यालय में भारतीय विज्ञान कांग्रेस के 103वें सत्र का उद्घाटन करेंगे I जानकारी के अनुसार प्रधानमंत्री शनिवार दोपहर मैसूर पहुंचेंगेI वहां प्रधानमंत्री अवधूत दत्‍त पीठम जाएंगे। साथ ही श्रीसुत्‍तूर मठ के जगदगुरु…

देश के 2.6 लाख ग्रामीण डाक सेवकों का बढ़ेगा वेतन

नई दिल्ली, 2 दिसम्बरI देश के ग्रामीण इलाकों में काम कर रहे 2.6 लाख ग्रामीण डाक सेवकों के वेतन ढांचे की समीक्षा के लिए केंद्र सरकार ने एक सदस्यीय समिति का गठन कर दिया हैI यह समिति ग्रामीण डाक सेवकों की सेवा शर्तों पर गौर करके उसमें आवश्‍यक समझे जाने…

उप्र में धूप निकलने से ठंड से मिली राहत

लखनऊ, 2 जनवरी। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ सहित अधिकांश जिलों में शनिवार सुबह से ही गुनगुनी धुप निकलने से लोगों को ठंड से राहत मिली है। मौसम विभाग के अनुसार हालांकि अगले 24 घंटों के दौरान तापमान में और अधिक गिरावट दर्ज की जायेगी। मौसम विभाग के निदेशक जे…

उप्र में सड़क हादसे में 11 की मौत, कई लोग घायल, नेपाल से दर्शन करके लौट रहे थे

बलरामपुर, 2 जनवरी। उत्तर प्रदेश के बलरामपुर जिले में शनिवार सुबह हुए भीषण सड़क हादसे में 11 लोगों की मौत हो गयी और कई लोग घायल गये। पुलिस ने आशंका जताई है कि ये हादसा कोहरे की वजह से हुआ है। पुलिस के मुताबिक, बलरामपुर के तुलसीपुर रोड पर एक…

सिंहस्थ मेले क्षेत्र में होंगी व्यापक चिकित्सा सुविधाएँ

भोपाल, 02 जनवरी। उज्जैन में इस साल होने वाले सिंहस्थ मेला क्षेत्र में श्रद्धालुओं के लिये व्यापक चिकित्सा सुविधाएँ उपलब्ध रहेंगी। उज्जैन शहर के अलावा आसपास के क्षेत्र नरवर, घट्टिया, महिदपुर, इंगोरिया, बड़नगर, नागदा, पंथपिपलई आदि स्थान पर शासकीय चिकित्सा केन्द्रों पर आकस्मिक आपदा प्रबंधन के लिये सम्पूर्ण चिकित्सा व्यवस्थाएँ…

पठानकोट आतंकी हमले के बाद हिमाचल में सुरक्षा बढ़ी

शिमला, 02 जनवरी। पठानकोट में एयरफोर्स स्टेशन पर आज सुबह हुए आतंकी हमले के बाद हिमाचल में पुलिस की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। पड़ोसी राज्यों पंजाब व जम्मू-कश्मीर से सटी प्रदेश की सीमाओं को सील कर दिया गया है और प्रमुख स्थानों में पुलिस बल तैनात किया गया है।…

राजस्थान में नई अर्बन डेवलपमेंट स्कीम तैयार

जयपुर, 2 जनवरी। राजस्थान में निकाय, यूआईटी क्षेत्राधिकार में निजी विकासकर्ता मनमर्जी से टाउनशिप या कॉलोनी नहीं बसा सकेंगे। इतना ही नहीं वे कॉलोनियों में भूखण्ड लेने वाले लोगों से धोखाधड़ी भी नहीं कर सकेंगे। इसके लिए राज्य सरकार ने नई अर्बन डेवलपमेंट स्कीम पॉलिसी 2015 तैयार की है। इसका ड्राफ्ट आमजन की…

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से धनी है बेटा निशांत

पटना, 1 जनवरी। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की ओर से दिसंबर 2015 तक अपने पास मौजूद तमाम संपत्तियों का लेखा-जोखा रखा गया है । सार्वजनिक किए गए ब्योरे के अनुसार उनसे अधिक संपत्ति उनके इकलौते पुत्र निशांत के पास है।सीएम के पास 40 हजार 566 रुपए नकद है  जबकि उनके पुत्र…

हिमाचल प्रदेश की 732 पंचायतों में 75 से 80 प्रतिशत मतदान

शिमला, 01 जनवरी।  हिमाचल प्रदेश में पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव के दूसरे दौर के प्रथम चरण का मतदान 732 पंचायतों में आज शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न हो गया। राज्य चुनाव आयुक्त टी.जी. नेगी ने आज यहां बताया कि प्रारम्भिक सूचना के अनुसार आज 75 से 80 प्रतिशत मतदान दर्ज…